बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

पीएम मोदी से इज़राइल के पीएम ने बात की

C

CG Khabar

13 जून 2025, 04:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 24

PM Modi- Pm Netanyahu
PM Modi- Pm Netanyahu

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्र में बदलती स्थिति के संबंध में बातचीत की. चर्चा के दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को हाल के घटनाक्रमों से अवगत कराया, जबकि प्रधानमंत्री ने स्थिति पर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया.


पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और वैश्विक शांति प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की.

विज्ञापन


मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: "इज़राइल के पीएम @netanyahu से फ़ोन आया. उन्होंने मुझे बदलती स्थिति के बारे में जानकारी दी. मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली की आवश्यकता पर ज़ोर दिया."


गौरतलब है कि शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया है और अपने यहां आपातकाल लगा लिया.


न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार अज्ञात वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजरायली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम छह सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.


इज़रायली सेना ने कहा है कि उसने तेहरान के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरानी सैन्य और परमाणु स्थलों पर हमलों की श्रृंखला शुरू कर दी है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आवश्यक होगा.


इसरायल के रक्षामंत्री कात्ज़ ने कहा- "ईरान पर इसराइल के हमले के बाद हमारी आबादी पर मिसाइल या फिर ड्रोन हमले की आशंका है. ऐसे में आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर, शैक्षणिक गति​विधियों, समारोहों और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है."


इज़रायली सेना रेडियो का कहना है कि हवाई हमलों के अलावा, इज़रायली बाहरी खुफिया सेवा मोसाद ने ईरान के अंदर कुछ तोड़फोड़ की गतिविधियाँ और हमले किये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

22 मिनट पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

37 मिनट पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

10 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

11 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

11 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP