बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

Israel-Iran War: छत्तीसगढ़ में चावल के दाम कम होंगे

C

CG Khabar

18 जून 2025, 12:34 AM 3 मिनट में पढ़ें 25

Basmati Rice
Basmati Rice

रायपुर । संवाददाता : ईरान-इज़राइल युद्ध से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में बासमती चावल की कीमत कम हो सकती है. इसका कारण यह है कि ईरान भारत से बड़ी मात्रा में बासमती चावल खरीदता है जो युद्ध के लंबे चलने से कम हो सकता है. इससे बासमती चावल के दाम कम होने की संभावना है.


ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच चावल की कीमतों (Rice Price) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. भारत में अचानक चावल की कीमतों में कमी आ सकती है.

विज्ञापन


जैसे-जैसे समय बीत रहा है, ईरान और इज़राइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों देश युद्ध की स्थिति में पहुंच चुके हैं. यदि स्थिति इसी तरह बनी रही, तो आने वाले समय में कई चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं. लेकिन वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के बीच, भारत में चावल की कीमत कम हो सकती है.


युद्धकालीन परिस्थितियों में पिछले दो महीनों में बासमती चावल की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसका सबसे बड़ा कारण विदेशों में, खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ता निर्यात था. लेकिन अब इस वृद्धि को रोका जा सकता है, क्योंकि ईरान और इज़राइल के बीच चल रहा तनाव बढ़ रहा है. ईरान में निर्यात कम हो सकता है.


APEDA यानी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण के अनुसार, भारत से बासमती चावल खरीदने के मामले में ईरान तीसरा सबसे बड़ा देश है. 2024-25 वित्तीय वर्ष में, भारत ने ईरान को लगभग 6,374 करोड़ रुपये का बासमती चावल निर्यात किया, जो कुल निर्यात का लगभग 12.6 प्रतिशत है.


पिछले कुछ महीनों में, जब भारत में बासमती चावल की कीमत प्रति किलोग्राम 75 से 90 रुपये तक पहुंच गई, तब पश्चिम एशिया के देशों और ईरान ने इसे भारी मात्रा में खरीदा. इससे स्वाभाविक रूप से निर्यात बढ़ा और बाद में कीमतें भी बढ़ गईं. एक महीने पहले तक प्रति टन 950-1000 डॉलर में निर्यात हो रहा था, लेकिन अब यह 900-950 डॉलर तक आ गया है. आने वाले दिनों में इस कीमत के और कम होने की संभावना है.


यदि ईरान और इज़राइल के बीच तनाव बढ़ता है या वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर राजनीतिक परिवर्तन होते हैं, तो बासमती चावल की कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं. हालांकि, वर्तमान में उम्मीद की जा रही है कि कीमतें कुछ हद तक कम हो सकती हैं और बाजार स्थिर रह सकता है. लेकिन आने वाले दिनों में क्या होता है, यह देखना बाकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

3 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

13 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

14 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

4 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP