सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

इस्लामाबाद: मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 01:16 PM 1 मिनट में पढ़ें 16

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला

इस्लामाबाद । डेस्क: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक भीषण आत्मघाती हमले ने देश को दहला दिया. दक्षिण-पूर्वी इस्लामाबाद के तरलाई कलां इलाके में स्थित खदीजा तुल कुबरा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. 


सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमलावर ने मस्जिद के मुख्य द्वार पर रोके जाने के बाद खुद को बम से उड़ा लिया. प्रशासन ने पुष्टि की है कि बचाव कार्यों के बाद लगभग 169 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन


पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध बताया है. 


सोशल मीडिया पर सामने आए दृश्यों में मस्जिद के भीतर चारों ओर मलबा और खून बिखरा नजर आ रहा है. 


अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है, जहाँ बड़ी संख्या में बच्चों और वयस्कों का इलाज चल रहा है. यह हमला इस्लामाबाद के इतिहास की सबसे घातक आतंकी घटनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसने 2008 के मैरियट होटल हमले की यादें ताजा कर दी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

4 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

7 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

8 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

8 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

12 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP