शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

इस्लामाबाद ब्लास्ट: पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने नकारा

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 02:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला

नई दिल्ली । डेस्क: भारत ने शुक्रवार को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में अपनी संलिप्तता के पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए इन आरोपों को 'निराधार' और 'निरर्थक' करार दिया. 


विदेश मंत्रालय ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाली आंतरिक समस्याओं के समाधान के बजाय दूसरों पर दोष मढ़कर खुद को भ्रम में रख रहा है.

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित खदीजा अल-कुबरा शिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 169 अन्य घायल हो गए. 


इस घटना के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत और अफगानिस्तान पर इस हमले के पीछे मिलीभगत का आरोप लगाया था. 


आसिफ ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि हमलावर अफगानिस्तान से आया था और इसमें भारत की भूमिका है. भारत ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को अपनी 'घरेलू बुराइयों' की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

10 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

16 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP