मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

क्या अमेरिका होरमुज को लेकर चीन को ब्लैकमेल कर रहा है?

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 02:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

शी जिनपिंग-ट्रंप
शी जिनपिंग-ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: पेरिस और बीजिंग के कूटनीतिक गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी आगामी चीन यात्रा और ट्रेड-डील का इस्तेमाल बीजिंग को 'ब्लैकमेल' करने के लिए कर रहे हैं? ताजा घटनाक्रमों के अनुसार, ट्रंप ने यह संकेत देकर वैश्विक हलचल मचा दी है कि यदि चीन ईरान के नियंत्रण वाले होरमुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए अपने युद्धपोत नहीं भेजता, तो वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाले महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन को स्थगित कर सकते हैं. 


यह सीधे तौर पर एक आर्थिक और व्यापारिक वार्ता को सैन्य युद्ध के मोर्चे से जोड़ने की कोशिश मानी जा रही है.

विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-इजरायल युद्ध अब उस चरण में पहुँच गया है जहाँ 'बंकर ब्लास्टर' बमों के इस्तेमाल से ईरान की कमर तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके परिणामस्वरूप होरमुज जैसा रणनीतिक जलमार्ग को बाधित करना, उससे भारी पड़ रहा है. 


दुनिया के 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति करने वाला यह रास्ता बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही है. ऐसे में अमेरिका चाहता है कि चीन अपनी नौसेना को इस खतरनाक सैन्य अभियान में झोंक दे, ताकि युद्ध का बोझ और जोखिम साझा किया जा सके. 


चीन, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस मार्ग पर निर्भर है, इस सैन्य दलदल में पड़ने से बच रहा है और कूटनीतिक समाधान का पक्षधर है.


इस पूरे घटनाक्रम को 'डिप्लोमैटिक ब्लैकमेल' के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पेरिस में चल रही छठे दौर की व्यापार वार्ता अब ट्रंप की इस शर्त के कारण अधर में लटक गई है. 


अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में ट्रंप की टैरिफ लगाने की आपातकालीन शक्तियों को सीमित किए जाने के बाद, उनके पास चीन पर दबाव बनाने के लिए आर्थिक मोर्चे पर 'लीवरेज' कम बचा है. 


यही कारण है कि अब वह ईरान युद्ध और होरमुज संकट को ट्रेड-डील से लपेटकर चीन को मजबूर करने की रणनीति अपना रहे हैं. बीजिंग के विश्लेषकों का स्पष्ट कहना है कि अमेरिका की यह मांग 'ईमानदारी' की कमी दर्शाती है और चीन ऐसी किसी भी शर्त के आगे झुकने वाला नहीं है जो उसे मध्य पूर्व के युद्ध में सीधे तौर पर घसीटती हो.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

8 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

9 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

9 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

10 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

11 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP