मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

ईरान युद्ध के कारण बुरे फंसे भारतीय बासमती के निर्यातक

C

CG Khabar

05 मार्च 2026, 07:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

बासमती चावल
बासमती चावल

नई दिल्ली । डेस्क: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के संकट ने भारतीय बासमती चावल के निर्यातकों की कमर तोड़ दी है. इस युद्ध के कारण लॉजिस्टिक्स और शिपिंग में आई भारी बाधा के चलते देश के विभिन्न बंदरगाहों पर करीब 3,000 कंटेनर फंस गए हैं. जिनमें लगभग 60,000 मीट्रिक टन कीमती बासमती चावल भरा हुआ है. 


भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (IREF) के अनुसार, शिपिंग लाइनों के बंद होने और माल ढुलाई की दरों में 40% तक की भारी बढ़ोतरी ने निर्यातकों को ऐसी मुसीबत में डाल दिया है जहाँ से निकलना उनके लिए नामुमकिन लग रहा है. पश्चिम एशिया को होने वाला सालाना ₹25,000 करोड़ का बासमती कारोबार इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है.

विज्ञापन


निर्यातकों की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि उन्होंने अब केंद्र सरकार और 'एपीडा' (APEDA) से इस संकट को 'फोर्स मेज्योर' (असाधारण परिस्थितियां) घोषित करने की गुहार लगाई है. 

निर्यातकों का कहना है कि युद्ध के कारण वे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ किए गए अनुबंधों को पूरा करने की स्थिति में नहीं हैं, जिसके चलते उन पर भारी जुर्माना, भुगतान में कटौती और ऑर्डर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. 


रमजान जैसे बड़े सीजन के दौरान भी निर्यात में पिछले साल की तुलना में 30% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. निर्यातकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें बंदरगाह शुल्कों में छूट दी जाए और बैंकों के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस युद्ध की मार से भारतीय बासमती उद्योग को पूरी तरह बर्बाद होने से बचाया जा सके. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

4 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP