गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

क्या अब ईरान परमाणु बम बनायेगा?

C

CG Khabar

02 जुल. 2025, 08:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

परमाणु बम
परमाणु बम

नई दिल्ली । डेस्क: इजरायल और अमरीका के हालिया हमलों के बाद ईरान ने बड़ा फैसला लिया है. ईरान ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA के साथ सहयोग निलंबित करने की घोषणा की है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इसकी पुष्टि की, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि ईरान परमाणु बम बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ सकता है. अमरीका का दावा है कि हमलों से पहले ईरान से 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम चोरी हुआ, जिससे 10 परमाणु बम बनाए जा सकते हैं.


गौरतलब है कि ईरानी संसद ने IAEA के साथ सहयोग निलंबित करने वाला विधेयक भारी बहुमत से पारित किया है. जिसे राष्ट्रपति पेजेशकियन ने मंजूरी दे दी है. कानून में कहा गया है कि इजरायल और अमरीका द्वारा ईरान की संप्रभुता और परमाणु सुविधाओं पर हमले के कारण, 1969 की वियना संधि के आधार पर IAEA के साथ सहयोग तुरंत रोक दिया जायेगा, जब तक कि वैज्ञानिकों की सुरक्षा सुनिश्चित न हो.

विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय ने IAEA पर हमलों के बाद निरीक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित न करने का आरोप लगाया. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने हमलों की निंदा नहीं की और उनका दौरा "दुर्भावनापूर्ण" हो सकता है. ईरान ने IAEA के दौरे को भी रद्द करने का संकेत दिया है.


IAEA प्रमुख ग्रॉसी ने ईरान में निरीक्षण जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया, लेकिन ईरान का कहना है कि उस पर हमले NPT और IAEA सुरक्षा उपायों का उल्लंघन हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के पास पहले से 60 फीसदी संवर्धित यूरेनियम मौजूद है, जो परमाणु बम बनाने के लिये पर्याप्त हो सकता है.


इस फैसले से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है, और इजरायल-अमरीका की चिंताएं गहरा सकती हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP