रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

Iran-Israel War- छत्तीसगढ़ में होगी LPG की किल्लत

C

CG Khabar

23 जून 2025, 12:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

रसोई गैस
रसोई गैस

रायपुर । डेस्क: ईरान-इजरायल युद्ध से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत हो सकती है. देश में LPG का स्टॉक सिर्फ 16 दिनों का ही बचा है. अगर मध्य पूर्व से आयात रुकता है, तो भारतीयों को गैस संकट का सामना करना पड़ सकता है. 


इस युद्ध में अमरीका के कूद पड़ने तथा ईरान द्वारा होर्मज पर ताले से रसोई गैस की कीमत बढ़ भी सकता है. भारत अपनी LPG जरूरत का 66 फीसदी हिस्सा आयात करता है, जिसमें सऊदी अरब (95 फीसदी), UAE और कतर प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं.

विज्ञापन


ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने भारत के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है. दरअसल, इस संघर्ष की वजह से भारत को पश्चिमी देशों से होने वाले रसोई गैस के आयात पर गंभीर असर पड़ सकता है. अमरीका के ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने के बाद स्थिति और बिगड़ी है, जिससे दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है.


छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में 33 करोड़ घरों में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, जबकि सिर्फ 1.5 करोड़ घरों तक PNG (पाइपलाइन गैस) पहुंच पाई है. ऐसे में LPG की कमी से बड़ी आबादी प्रभावित होगी.


अगर मध्य पूर्व से आपूर्ति बंद होती है तो भारत अमरीका, यूरोप, मलेशिया या अफ्रीका से LPG मंगा सकता है, लेकिन इसमें समय ज्यादा लगेगा और कीमतें बढ़ सकती हैं.


हालांकि, तेल कंपनियों को लगता है कि आपूर्ति बाधित होने का खतरा कम है. उनका कहना है कि क्रूड ऑयल का स्टॉक 25 दिनों का है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. एक सूत्र के मुताबिक, "अगर हम अभी ऑर्डर करेंगे भी, तो डिलीवरी में एक महीना लगेगा. हम घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं."


क्या होगा अगर LPG नहीं मिली मिलेगी तो. बिजली से खाना बनाना एकमात्र विकल्प होगा, क्योंकि केरोसिन की आपूर्ति पहले ही बंद हो चुकी है. LPG की कीमतों में वृद्धि से रसोई गैस महंगी हो सकती है, जिससे आम आदमी का बजट प्रभावित होगा.


ईरान-इजरायल युद्ध का असर अगर LPG आपूर्ति पर पड़ता है, तो भारत में गैस संकट और महंगाई दोनों बढ़ सकते हैं. सरकार और तेल कंपनियों को इसके लिए पहले से तैयारी करनी होगी, ताकि आम जनता को ज्यादा दिक्कत न हो.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

13 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

13 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP