सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बहादुरी के साथ लड़ा ईरान- ट्रंप

C

CG Khabar

26 जून 2025, 01:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से नेटो मीटिंग के समय कहा कि ईरान बहादुरी के साथ लड़ा है. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या आप ईरान से प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहें हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "उन्होंने (ईरान ने) अभी जंग का सामना किया है और वो बहादुरी के साथ लड़े."


ट्रंप ने आगे कहा, "अगर वो तेल बेचना चाहते हैं तो वो तेल बेच सकते हैं. उन्हें देश को दोबारा खड़ा करने के लिए पैसे चाहिये." ट्रंप ने संकेत दिया कि चीन ईरान से तेल खरीद सकता है. अमरीका के साथ ईरान की अगले हफ्ते बात होगी.

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम कोई समझौता कर सकते हैं. मैं अभी नहीं जानता. ये जरूरी भी नहीं है. उन्होंने अभी जंग लड़ी है और वो (ईरान) अपनी दुनिया में वापस चले गये हैं.मैंने कहा था ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं. ये नष्ट हो चुके हैं. हमने इन्हें नष्ट कर दिया है."


नेटो की मीटिंग के दौरान ही ट्रंप ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करवाना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा, "हम देखेंगे क्या होता है. पुतिन इस जंग को खत्म करना चाहते हैं. हर स्तर पर लोगों की मौत हो रही है. ऐसा पहले नहीं हुआ."


आस्ट्रेलिया की सरकारी टीवी के ऐंकर ने सवाल किया कि रूस-यूक्रेन की जंग क्यों नहीं समाप्त करा पा रहे हैं तो ट्रंप ने कहा, "लोग जैसा सोचते हैं ये उससे कहीं मुश्किल है. ये काफी मुश्किल है."


ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक तथा ईरान-इजरायल के बीच के युद्ध को समाप्त करवाया है. ट्रंप ने कहा, "मैंने कई फोन कॉल्स के साथ इसे खत्म करवाया."


इस तरह से ट्रंप अपने आप को समझौता करवाकर युद्ध खत्म करवाने वाले के तौर पर पेश कर रहें हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

एक घंटा पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

2 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

4 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

17 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

20 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP