सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 राज्यों में की सायबर ठगी

अंतर्राज्यीय ठग गिरोह ने 11 राज्यों में की सायबर ठगी

H

Hupendra Sharma

02 जुल. 2025, 12:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

फरसगांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की फरसगांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपियों ने 11 राज्यों में सायबर अपराध के जरिए करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम दिया है.


पुलिस ने पांच आरोपियों में से 4 को प्रयागराज उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा है. आरोपियों पर 11 राज्यों में 17 अपराध दर्ज हैं. आरोपियों ने एक करोड़ 70 लाख की राशि म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर किया था. 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह गिरोह चार लेयर में काम करता था. सबसे पहले म्यूल अकाउंट यानी आम लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाते थे. इसके बाद इन खातों को खरीद कर बिचौलियों द्वारा असली स्कैमर्स तक पहुंचाया जाता था.


बदले में खाताधारकों को मामूली पैसे देकर उनके कागजात और एटीएम, पासबुक, सिम कार्ड तक ले लेते थे. फिर इन्हीं खातों से साइबर ठगी की रकम को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाता था.


फरसगांव थाने में दर्ज चार मामलों की पुलिस जांच कर रही थी. जांच में सामने आया कि इन सभी मामलों में एक ही तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है. सभी एक ही साइबर गैंग से जुड़े थे. इस बीच एक आरोपी भावेश तारम पकड़ा गया. वह म्यूल अकाउंट का उपयोग करता था.


पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पूरा गिरोह एक लेयर सिस्टम में काम करता है. इसके बाद नेटवर्क का नक्शा तैयार किया गया और टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


आरोपियों में सुधाकर पटनायक निवासी खुर्सीपार भिलाई, रवि साहू निवासी बैकुण्डनगर भिलाई, दुर्गेश कुमार सोनी भिलाई, चंदन कुमार विश्वकर्मा छावनी भिलाई और प्रभाकर राय कोण्डागांव शामिल हैं.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP