सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

खुफिया अलर्ट: लाल किले और मंदिरों को दहलाने की फिराक में आतंकी

C

CG Khabar

21 फ़र. 2026, 08:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

आतंकवादी
आतंकवादी

नई दिल्ली । डेस्क: देश की खुफिया एजेंसियों ने एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए खुलासा किया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले, इसके आसपास के मंदिरों और देश के बड़े शहरों में हमले की साजिश रच रहा है. इनपुट के अनुसार, आतंकी लाल किले के पास स्थित मंदिरों और चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' के जरिए धमाके करने की योजना बना रहे हैं. 


इस अलर्ट के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है.

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, यह साजिश बीते 6 फरवरी को पाकिस्तान की एक मस्जिद में हुए धमाके का बदला लेने के लिए रची जा रही है, जिसमें 31 लोग मारे गए थे. 


खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है. 


गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं. उस हमले में 'डॉक्टर्स मॉड्यूल' का हाथ सामने आया था, जिसके तार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और हरियाणा के अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े पाए गए थे.


हालिया जांच में गिरफ्तार आतंकियों से यह भी पता चला है कि वे दिल्ली समेत बड़े शहरों में 'आत्मघाती ड्रोन हमले' की भी फिराक में थे. इसी खतरे को देखते हुए धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की घेराबंदी बढ़ा दी गई है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP