बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

अब सुई की जगह लेगी इंसुलिन की गोली, जापानी वैज्ञानिकों की खोज

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 11:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

इन्सुलिन
इन्सुलिन

नई दिल्ली । डेस्क: दुनिया भर में करोड़ों डायबिटीज मरीज, जो हर दिन कई बार इंसुलिन के इंजेक्शन लेने के दर्द से गुजरते हैं, उनके लिए राहत की एक बड़ी खबर आई है. जापान के कुमामोटो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली 'इन्सुलिन टैबलेट' विकसित करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है. 


अब तक इंसुलिन को टैबलेट के रूप में बनाना एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि पेट के पाचक एंजाइम और एसिड इंसुलिन को खून में पहुँचने से पहले ही नष्ट कर देते थे. 

विज्ञापन


हालांकि, जापानी शोधकर्ताओं ने 'DNP पेप्टाइड' नामक एक विशेष वाहक (Carrier) विकसित किया है, जो इंसुलिन को सुरक्षित रूप से पाचन तंत्र के माध्यम से आंतों तक पहुँचाता है, जहाँ से यह बिना अपनी प्रभावशीलता खोए रक्त में मिल जाता है.


चूहों पर किए गए सफल परीक्षणों में देखा गया कि एक बार टैबलेट देने पर अगले तीन दिनों तक शुगर लेवल नियंत्रित रहा. 


वर्तमान में भारत जैसे देशों में सिप्ला जैसी कंपनियाँ इनहेलर के रूप में 'ओरल इंसुलिन' दे रही हैं, लेकिन टैबलेट का विकल्प मरीजों के लिए सबसे अधिक सुविधाजनक साबित होगा. 


भारत में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनमें 9 लाख से अधिक बच्चे टाइप-1 डायबिटीज के शिकार हैं जिन्हें दिन में 4-5 बार इंजेक्शन लेना पड़ता है. हालांकि, इंसुलिन टैबलेट का मानवीय परीक्षण अभी बाकी है, लेकिन इसके बाजार में आने से भविष्य में बार-बार सुई चुभाने की जरूरत खत्म हो जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

8 घंटे पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

20 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

एक दिन पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP