मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

शराब के नशे में डांट से भड़का भतीजा, डंडे से पीटकर मौसी की हत्या

C

CG Khabar

31 अग. 2026, 02:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

हत्या
हत्या

कोरबा । संवाददाता: कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना गांव में शराब पीने से मना करने पर एक भतीजे ने अपनी ही मौसी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी तीरथराम यादव (45 वर्ष) रविवार रात अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा था. देर से घर लौटने और रोज शराब पीने को लेकर जब उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई ने उसे डांट लगाई, तो आरोपी आपा खो बैठा. 


गुस्से में आकर उसने घर में रखी जलाऊ लकड़ी और डंडे से मौसी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं.

विज्ञापन


घटना के वक्त घर में मौजूद परिजनों और पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल (हायर सेंटर) ले जाने की सलाह दी. हालांकि, परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जाने के बजाय वापस घर ले आए, जहां कुछ ही समय बाद अत्यधिक चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामूली कहासुनी के बाद नशे में धुत भतीजे ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. 


घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस की टीम गांव पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी तीरथराम यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

6 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP