बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

रेलवे का RailOne ऐप: यात्रा को बनायेगा आसान

C

CG Khabar

03 जुल. 2025, 02:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

 RailOne ऐप
RailOne ऐप

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिये अपने नए सुपर ऐप RailOne को लॉन्च किया है. यह ऐप यात्रियों को एक ही मंच पर ट्रेन यात्रा से जुड़ी सभी सेवायें प्रदान करेगा, जिससे अलग-अलग ऐप्स की जरूरत खत्म हो जायेगी. Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यह ऐप वर्तमान में अर्ली एक्सेस मोड में है. RailOne के साथ रेलवे ने डिजिटल यात्रा अनुभव को और स्मार्ट बनाने का लक्ष्य रखा है.


RailOne ऐप के जरिये टिकट बुक करना न केवल आसान है, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी फायदेमंद है. रेलवे ने इस ऐप पर अपनी वॉलेट सेवा R-Wallet को एकीकृत किया है, जिसके माध्यम से टिकट बुक करने पर यात्रियों को छूट मिलेगी. विशेष रूप से, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने पर 3 फीसदी की छूट दी जा रही है. यह सुविधा यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत करायेगी.

विज्ञापन


RailOne को एक मजबूत और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो यात्रियों और रेलवे के बीच संचार को और सहज बनाता है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता है Single Sign-On (SSO) सिस्टम, जो mPIN या बायोमेट्रिक लॉगिन की सुविधा देता है. पुराने RailConnect और UTS ऐप के उपयोगकर्ता भी अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन कर सकते हैं. इसके अलावा, आधार-आधारित लॉगिन सुविधा भी उपलब्ध है.


RailOne ऐप पर उपलब्ध सेवायें


आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग.

प्लेटफॉर्म टिकट की खरीद.

ट्रेन की जानकारी और पूछताछ सेवा.

पीएनआर स्टेटस की जांच कर सकते हैं.

यात्रा योजना तैयार करना.

रेल मदद सेवायें.

ट्रेन में भोजन की सुविधा मिलेगी.

टिकट रद्द करना और रिफंड.

यात्रा फीडबैक साझा करना.

R-Wallet के जरिये भुगतान करना.

mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन सुविधा.

आधार-आधारित लॉगिन


RailOne ऐप कैसे डाउनलोड करें?


यात्री Google Play Store या Apple App Store से RailOne ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. लॉगिन प्रक्रिया को सरल रखा गया है, जहां mPIN या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिये प्रवेश किया जा सकता है. नये उपयोगकर्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी बेहद आसान है, जिसमें केवल जरूरी जानकारी देनी होती है. पासवर्ड याद रखने की परेशानी को इस ऐप ने पूरी तरह खत्म कर दिया है.


क्यों है RailOne सुपर?


RailOne न केवल यात्रा को डिजिटल बनाता है, बल्कि यह उपयोगकर्ताओं के लिये एक सहज और एकीकृत अनुभव प्रदान करता है. यह ऐप भारतीय रेलवे की सेवाओं को एक ही मंच पर लाकर यात्रियों के लिए समय और धन दोनों की बचत करता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

9 घंटे पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

21 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

एक दिन पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP