मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

अमेरिका के आगे भारतीय कृषि ‘गिरवी’- AIKS

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 02:58 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

अशोक धावले
अशोक धावले

नई दिल्ली । डेस्क: अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा-एनडीए सरकार पर अमेरिका के आगे “भारतीय हितों के आत्मसमर्पण” का गंभीर आरोप लगाया है. AIKS ने कहा है कि अमेरिका-भारत संयुक्त वक्तव्य किसानों के सबसे बुरे आशंकाओं की पुष्टि करता है और यह समझौता भारतीय किसानों के लिए “मौत का फरमान” साबित होगा.


AIKS द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी सरकार ने देश के किसानों के जीवन और आजीविका को गिरवी रख दिया है तथा एक बार फिर अमेरिकी साम्राज्यवाद और देशी एकाधिकार पूंजी के सामने अपनी अधीनता साबित की है. संगठन ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल पर किसानों को गुमराह करने के लिए “झूठ और छल” का सहारा लेने का आरोप लगाया.

विज्ञापन


किसान सभा का कहना है कि पीयूष गोयल ने दावा किया था कि कृषि क्षेत्र में कोई रियायत नहीं दी गई है, जबकि अमेरिका-भारत संयुक्त वक्तव्य का पहला ही अनुच्छेद इस दावे को झूठा साबित करता है. AIKS के अनुसार, सस्ते और भारी सब्सिडी वाले अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजारों में भर जाएंगे, जिससे कीमतों में भारी गिरावट आएगी और भारतीय किसानों को गंभीर नुकसान होगा.


संयुक्त वक्तव्य के एक अहम प्रावधान का हवाला देते हुए AIKS ने कहा कि भारत अमेरिका के सभी औद्योगिक उत्पादों और खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक बड़ी श्रृंखला पर आयात शुल्क समाप्त या कम करेगा. इनमें डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स (DDGs), पशु आहार के लिए रेड ज्वार, ड्राई फ्रूट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं. संगठन के अनुसार, इससे करोड़ों किसान और उनके परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे. विशेष रूप से सोयाबीन, मक्का और बागवानी किसानों को भारी नुकसान की आशंका है.


AIKS ने कहा कि ट्रंप प्रशासन को खुश करने के लिए भारत ने आयात शुल्क में कटौती करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे अमेरिकी बड़े किसानों को फायदा होगा, जबकि भारत के छोटे और सीमांत किसान इसकी कीमत चुकाएंगे. इसके साथ ही भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की प्रतिबद्धता भी जताई है. मौजूदा समय में भारत अमेरिका से सालाना लगभग 41 अरब डॉलर का आयात करता है, ऐसे में इस समझौते के तहत हर साल अतिरिक्त 100 अरब डॉलर की खरीद करनी होगी.


किसान सभा ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री पीयूष गोयल इस तथ्य को छिपा रहे हैं कि पहले भारतीय निर्यात पर अमेरिकी शुल्क केवल 2-3 प्रतिशत था, जिसे बाद में अमेरिका ने एकतरफा तौर पर 25 प्रतिशत और कुछ मामलों में 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया. अब इस समझौते में इन शुल्कों को अधिकतम 18 प्रतिशत तक सीमित करने की बात कही जा रही है, जिसे सरकार “उपलब्धि” के रूप में पेश कर रही है. AIKS का कहना है कि ट्रंप प्रशासन की अनिश्चित नीतियों को देखते हुए इस सीमा के सम्मान की भी कोई गारंटी नहीं है.


रणनीतिक स्तर पर AIKS ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत को रूस और ईरान जैसे पुराने सहयोगियों से दूर करने की कोशिश कर रहा है तथा SCO और BRICS जैसे मंचों को कमजोर करना चाहता है, जो वैश्विक दक्षिण के मेहनतकश लोगों को वास्तविक राहत देते हैं. संगठन ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद अपने संकट का बोझ भारत जैसे देशों के श्रमिकों और किसानों पर डालने का प्रयास कर रहा है.


AIKS ने संयुक्त किसान मोर्चा की इस मांग का समर्थन किया है कि किसानों और संसद को गुमराह करने के लिए पीयूष गोयल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. संगठन ने सभी मेहनतकश और देशभक्त तबकों से इन “साम्राज्यवादी-समर्थक नीतियों” के खिलाफ संघर्ष तेज करने की अपील की है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

19 साल बाद खुलेगी नंदीग्राम के 'रक्तपात' की फाइल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

2 घंटे पहले

DNA Test- Symbolic Photo
देश-विदेश

हरक सिंह रावत पितृत्व विवाद: 23 साल पुराना मामला फिर गर्म, DNA टेस्ट पर सियासत तेज

3 घंटे पहले

TATA Electronics- Tamilnadu
देश-विदेश

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

3 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

इजराइली सेना की गोलीबारी से 14 वर्षीय फलस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल

4 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग-ट्रंप
देश-विदेश

Nvidia Scandal: क्या ट्रम्प और शी की मुलाकात से पहले US-China के नाजुक रिश्तों पर गहराएगा संकट?

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

कैलिफोर्निया: खारिज हुआ अरबपतियों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, वामपंथियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP