शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

भारत-यूके व्यापार समझौता: अब क्या होगा सस्ता?

C

CG Khabar

24 जुल. 2025, 06:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

भारत-यूके
भारत-यूके

नई दिल्ली । डेस्क: लंदन में गुरुवार को भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हुये.


इस समझौते का लक्ष्य 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 56 अरब डॉलर से बढ़ाकर 112 अरब डॉलर करना है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मौजूद रहे, जबकि भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार और व्यवसाय राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स ने समझौते पर हस्ताक्षर किए.

विज्ञापन


इस समझौते के तहत भारत के 99% निर्यात को ब्रिटेन में शुल्क-मुक्त प्रवेश मिलेगा, जिसमें लगभग सभी व्यापारिक श्रेणियां शामिल हैं.


खास तौर पर भारत के श्रम-प्रधान उद्योगों जैसे कपड़ा और चमड़ा उद्योग को बड़ा लाभ होगा, जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.


भारतीय उपभोक्ताओं के लिए क्या होगा सस्ता?


यह समझौता भारतीय उपभोक्ताओं के लिये कई ब्रिटिश उत्पादों को सस्ता करेगा. इनमें शामिल हैं:


1-सॉफ्ट ड्रिंक्स, सौंदर्य प्रसाधन, चॉकलेट और बिस्किट: इन पर आयात शुल्क कम होने से कीमतें घटेंगी.

2-मछली, सैल्मन और लैंब: ये ब्रिटिश खाद्य उत्पाद अब सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे.

3-ब्रिटिश ऑटोमोबाइल: रोल्स-रॉयस, जैगुआर लैंड रोवर, बेंटले और एस्टन मार्टिन जैसे प्रीमियम ब्रांड्स की गाड़ियां कम कीमत पर मिलेंगी.

4-इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी): इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क 110% से घटकर 10% हो जायेगा (निर्धारित कोटा के अंतर्गत).

5-चिकित्सा उपकरण और एयरोस्पेस उपकरण: इनके आयात पर लागत कम होने से भारतीय उद्योगों और स्वास्थ्य क्षेत्र को लाभ होगा.

6-व्हिस्की और अन्य मादक पेय: ब्रिटिश व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटकर 75% होगा, और अगले दशक में यह 40% तक कम हो जायेगा. इससे भारतीय उपभोक्ता प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स तक आसानी से पहुंच सकेंगे.


हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि व्हिस्की जैसे उत्पादों की कीमतों में कमी सीमित हो सकती है, और प्रति बोतल लगभग 300 रुपये तक की बचत हो सकती है.


यह समझौता न केवल भारतीय उपभोक्ताओं के लिये सस्ते उत्पाद लायेगा, बल्कि भारतीय निर्यातकों को भी ब्रिटेन के बाजार में बेहतर अवसर प्रदान करेगा. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे.


साथ ही, यह समझौता भारत के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे पहलों को भी बल देगा.


यह व्यापारिक समझौता भारत और यूके के बीच एक नई आर्थिक साझेदारी की शुरुआत है, जो दोनों देशों के नागरिकों और उद्योगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नित्या रामन- DSA
देश-विदेश

DSA समर्थित भारतवंशी नित्या रामन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर

एक घंटा पहले

एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

7 घंटे पहले

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
देश-विदेश

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

8 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

8 घंटे पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

8 घंटे पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP