गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश से जूट आयात पर पाबंदी

C

CG Khabar

28 जून 2025, 09:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

जूट
जूट

नई दिल्ली । डेस्क: भारत ने बांग्लादेश से जूट और इससे जुड़े उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है. शुक्रवार 27 जून 2025 को विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि यह प्रतिबंध भारत-बांग्लादेश सीमा पर सभी स्थलीय और समुद्री बंदरगाहों पर लागू होगा, सिवाय मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह के.


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश से सस्ते और सब्सिडी वाले जूट उत्पादों, जैसे धागा, फाइबर और बैग, के आयात से भारतीय जूट उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है. सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के कारण भारत द्वारा लगाए गए एंटी-डंपिंग शुल्क का भी कोई खास असर नहीं हुआ. 

विज्ञापन


भारत ने इस मुद्दे को ढाका के समक्ष कई बार उठाया, लेकिन बांग्लादेश ने केवल मामूली खानापूर्ति की है और मूल्यवर्धित जूट उत्पादों को बढ़ावा देना जारी रखा.


यह प्रतिबंध जूट, फ्लैक्स टो, यार्न वेस्ट, जूट की बुनी हुई फैब्रिक और अन्य टेक्सटाइल बास्ट फाइबर पर लागू होगा. 


यह आदेश बांग्लादेश के नेपाल और भूटान को निर्यात को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन इन देशों से भारत में पुनर्निर्यात की अनुमति नहीं होगी.


सूत्रों ने कहा कि सस्ते आयात से भारतीय जूट किसानों की आय और जूट मिलों की क्षमता पर बुरा असर पड़ा है, जिससे बेरोजगारी बढ़ी है. पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और मेघालय में जूट उद्योग लगभग चार लाख लोगों को रोजगार देता है. 


एक अधिकारी ने कहा, "बांग्लादेश को अनुचित व्यापार प्रथाओं को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जो भारतीय किसानों और मजदूरों की आजीविका को नुकसान पहुंचाती हैं."


यह कदम पिछले महीने बांग्लादेश से परिधान आयात पर लगाये गये स्थलीय बंदरगाह प्रतिबंध के बाद उठाया गया है. भारत यह भी सुनिश्चित करेगा कि बांग्लादेश तीसरे देशों के जरिये भारतीय जूट बाजार में प्रवेश न कर सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद

15 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

16 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

22 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

23 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

23 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP