दुनिया के 10 ताकतवर देशों की FORBES सूची से भारत बाहर
फोर्ब्स ने 2025 की सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग से भारत को टॉप 10 देशों की सूची से बाहर कर दिया है.
नई दिल्ली | डेस्क: फोर्ब्स ने 2025 की सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग से भारत को टॉप 10 देशों की सूची से बाहर कर दिया है. वैश्विक प्रभाव, आर्थिक शक्ति, सैन्य ताकत और राजनीतिक स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय गठबंधन जैसे मानको के आधार पर यह सूची तैयार की गई है.
इस सूची में भारत के बाहर होने से विश्वगुरु बनने के भारत की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है. कई विशेषज्ञों ने इस सूची को लेकर नाराज़गी जताई है.
फोर्ब्स के अनुसार इस सूची को बनाते समय इन पांच मानको को ध्यान में रखा गया था. ये मानक थे- नेतृत्व क्षमता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, अंतरराष्ट्रीय गठबंधन और सैन्य शक्ति.
टॉप 10 शक्तिशाली देश
रैंक देश GDP (ट्रिलियन डॉलर) जनसंख्या (करोड़)
1 अमेरिका 30.34 34.5
2 चीन 19.53 141.9
3 रूस 2.2 14.4
4 ब्रिटेन 3.73 6.91
5 जर्मनी 4.92 8.45
6 दक्षिण कोरिया 1.95 5.17
7 फ्रांस 3.28 6.65
8 जापान 4.39 12.37
9 सऊदी अरब 1.14 3.39
10 इजरायल 0.55 0.93