भारत ने ईरानी तेल कार्गो के चीन जाने की खबरों को किया खारिज
नई दिल्ली । डेस्क: केंद्र सरकार ने उन मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण भारत आने वाला ईरानी कच्चे तेल का एक कार्गो चीन की ओर मोड़ दिया गया है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन दावों को "तथ्यात्मक रूप से गलत" बताते हुए स्पष्ट किया कि कच्चे तेल के आयात के भुगतान में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं है.
मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी एक बयान में कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है.
The news reports and social media posts of an Iranian crude cargo being diverted from Vadinar, India to China due to “payment issues” are factually incorrect. 🇮🇳India imports crude oil from 40+ countries, with companies having full flexibility to source oil from different sources…
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 4, 2026
मंत्रालय के अनुसार, समुद्री व्यापार में पारगमन के दौरान जहाज के गंतव्य में बदलाव होना एक सामान्य प्रक्रिया है. अक्सर 'बिल ऑफ लैडिंग' में केवल सांकेतिक बंदरगाहों का उल्लेख होता है और वाणिज्यिक या परिचालन निर्णयों के आधार पर यात्रा के बीच में ही कार्गो का रास्ता बदला जा सकता है.
भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर जोर देते हुए सरकार ने कहा कि देश 40 से अधिक देशों से कच्चे तेल का आयात करता है और भारतीय रिफाइनरियों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अपनी जरूरतों को सुरक्षित कर लिया है.
इसके साथ ही, मंत्रालय ने एलपीजी (LPG) आपूर्ति को लेकर भी स्थिति साफ की और बताया कि 'सी बर्ड' नामक जहाज 44,000 मीट्रिक टन ईरानी एलपीजी लेकर 2 अप्रैल को मंगलौर पहुंच चुका है, जिससे आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें उद्योग की मानक प्रथाओं और लॉजिस्टिक लचीलेपन की समझ की कमी के कारण फैलाई जा रही हैं. Symbolic Photo
Several news reports and social media posts have claimed that an Iranian crude cargo was diverted from Vadinar, India to China due to payment issues#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 4, 2026
❌ This claim is #Misleading
✅ Indian refiners have secured their crude oil requirements, including from Iran;… pic.twitter.com/jJfTmE6bwg