ईरान युद्ध का असर: अमेज़न ने सेलर्स पर लगाया 3.5% सरचार्ज
नई दिल्ली । डेस्क: ईरान में जारी युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों में आए भारी उछाल को देखते हुए ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न ने अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले थर्ड-पार्टी सेलर्स पर 3.5 प्रतिशत का 'ईंधन और रसद अधिभार' (Fuel and Logistics Surcharge) लगाने का निर्णय लिया है. अमेज़न ने पुष्टि की है कि यह अस्थायी शुल्क 17 अप्रैल से उन विक्रेताओं के लिए प्रभावी होगा जो अमेज़न की पूर्ति सेवाओं (Fulfillment Services) का उपयोग करते हैं.
कंपनी के अनुसार, उद्योग भर में परिचालन लागत बढ़ने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है. अमेज़न ने स्पष्ट किया कि उसने अब तक इन बढ़ी हुई लागतों को खुद वहन किया था, लेकिन अन्य प्रमुख वाहकों (Carriers) की तरह अब इसे आंशिक रूप से वसूलने के लिए सरचार्ज लागू किया जा रहा है.
यह नया शुल्क अमेरिका और कनाडा के उन विक्रेताओं पर लागू होगा जो 'फुलफिलमेंट बाय अमेज़न' (FBA) विकल्प चुनते हैं, जबकि 'बाय विद प्राइम' और 'मल्टी-चैनल फुलफिलमेंट' सेवाओं के लिए यह 2 मई से प्रभावी होगा.
गौरतलब है कि अमेज़न से पहले यूपीएस (UPS), फेडेक्स (FedEx) और अमेरिकी डाक सेवा (USPS) जैसे बड़े शिपिंग करियर भी ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण अपने सरचार्ज बढ़ा चुके हैं.
यूएसपीएस ने हाल ही में 8 प्रतिशत ईंधन सरचार्ज की घोषणा की है जो जनवरी 2027 तक लागू रहेगा.
अमेज़न का कहना है कि उसका सरचार्ज अन्य वाहकों की तुलना में काफी कम है और वह अपने ग्राहकों के लिए कम कीमतें बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्ध हभारत की स्थिति:
भारत में अमेज़न (Amazon.in) ने हाल ही में मार्च 2026 में अपने शुल्क ढांचे में कुछ बदलाव किए थे, जिसमें कुछ श्रेणियों में 'रेफरल फीस' कम की गई थी ताकि सेलर्स को राहत मिल सके. वर्तमान में भारत के लिए किसी भी "फ्यूल सरचार्ज" की घोषणा नहीं की गई है.
हालांकि, चूंकि यह सरचार्ज ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ी तेल की कीमतों से जुड़ा है, इसलिए भविष्य में अन्य देशों में इसके विस्तार की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता. पर फिलहाल भारतीय सेलर्स इससे बाहर हैं.ै.