सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

50 लाख की अवैध शराब जब्त, एमपी से महाराष्ट्र भेजी जा रही थी खेप

C

CG Khabar

06 जून 2026, 11:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

शराब जब्त-राजनांदगांव
शराब जब्त-राजनांदगांव

राजनांदगांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की मानपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक को दबोचा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. 


बरामद की गई शराब की कीमत 50.28 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि 25 लाख रुपये की कीमत वाले ट्रक समेत कुल जब्ती 75.28 लाख रुपये की बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे रैकेट के खुलासे के लिए जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह पूरी खेप मध्य प्रदेश के बैतूल जिले (मुलताई क्षेत्र) से लोड की गई थी. गिरफ्तार किए गए ड्राइवर बलराम सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह राजनांदगांव और अंबागढ़ चौकी के रास्ते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला जा रहा था, जहां सीमावर्ती गांवों में इसे खपाने की योजना थी. 


ड्राइवर ने यह भी बताया कि इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का संचालन महाराष्ट्र का रहने वाला शैलेश नामक व्यक्ति कर रहा था, जिसकी तलाश की जा रही है.


इस कार्रवाई को 6 जून को उस समय अंजाम दिया गया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह और एसडीओपी विनोद कुमार मिंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से इनपुट मिला. 


सूचना थी कि अंबिकापुर पासिंग का एक ट्रक अवैध शराब लेकर महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है. मानपुर पुलिस ने तत्काल एसडीएम कार्यालय के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर घेराबंदी की. इस दौरान जब संदिग्ध ट्रक (CG 15 DZ 4515) को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया.


ट्रक की बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं. वाहन के भीतर अलग-अलग ब्रांड की कुल 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी. इसमें 400 पेटी गोवा व्हिस्की, 300 पेटी बीयर और 100 पेटी रॉयल स्टेज शामिल है. 


फिलहाल मानपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस मामले के तार कई बड़े तस्करों से जुड़े हैं, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP