मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में आयरन ओर का अवैध परिवहन, एक ट्रक पकड़ा गया

C

CG Khabar

25 अप्रै. 2026, 11:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

अवैध ट्रक
अवैध ट्रक

बस्तर। संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयरन ओर के अवैध कारोबार और ओवरलोडिंग का बड़ा मामला सामने आया है. एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बस्तर परिवहन संघ ने खुद मोर्चा संभालते हुए संदिग्ध गाड़ियों का पीछा किया. जिसमें एक ट्रक को पकड़ लिया गया, जबकि तीन गाड़ियां मौके से फरार होने में सफल रहीं.


आरोप है कि बिना वैध दस्तावेज लौह अयस्क का परिवहन किया जा रहा था. मामले के खुलासे के बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन


बस्तर परिवहन संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दावा किया कि बस्तर परिवहन संघ को पिछले कई दिनों से आयरन ओर की अवैध परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं. ओवरलोड गाड़ियों के चलते नियमित सप्लाई प्रभावित हो रही थी और वैध ट्रांसपोर्टरों को नुकसान उठाना पड़ रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संघ के सदस्यों ने निगरानी की और चार संदिग्ध ट्रकों को चिन्हित किया.


इन ट्रकों का पीछा करने पर एक आयरन ओर से भरी ट्रक को पकड़ा गया, जबकि तीन ट्रक मौके से निकल गए. संघ ने यह भी आरोप लगाया कि पकड़ी गई ट्रक रायकोट रेलवे साइडिंग से आयरन ओर लेकर आई थी और जिस निजी परिसर में वाहन मिला, वहां अवैध भंडारण की भी आशंका है.


मामले की लिखित शिकायत पुलिस और खनिज विभाग को दी गई है...


जांच के बाद होगी कार्यवाही


इधर खनिज विभाग के जिला अधिकारी शिखर चेरपा ने कहा है कि वाहन के दस्तावेज, मालिकाना हक, माल के स्रोत और भंडारण से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे. पकड़ी गई ट्रक किसके नाम से रजिस्टर है इसकी भी जांच की जा रही है.


सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी, साथ ही जिस जगह ट्रक पकड़ी गई है वहाँ मौजूद आयरन ओर की भंडारण की भी जांच की जाएगी. यदि वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी,अन्य फरार तीन गाड़ियों की भी पतासाजी शुरू कर दी गई है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP