गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

90 दिनों में चार्जशीट मिल गई तो सिर्फ एक्सटेंशन ऑर्डर में देरी से सस्पेंशन खत्म नहीं होगा-HC

C

CG Khabar

08 सित. 2026, 01:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन से जुड़े नियमों पर एक अहम कानूनी सिद्धांत स्पष्ट किया है. अदालत ने फैसला दिया है कि यदि किसी निलंबित कर्मचारी को नियमानुसार 90 दिनों की समय सीमा के भीतर विभागीय चार्जशीट सौंप दी जाती है, तो केवल सस्पेंशन आगे बढ़ाने का औपचारिक आदेश जारी न होने के आधार पर निलंबन अपने आप समाप्त नहीं माना जाएगा. 


इस निर्णय के साथ ही डिवीजन बेंच ने पूर्व में आए सिंगल बेंच के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें एक्सटेंशन में देरी के आधार पर एक कर्मचारी की बहाली का निर्देश दिया गया था.

विज्ञापन


यह पूरा मामला कोरबा कलेक्टोरेट में तैनात सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी शिवम सहाय चौहान से जुड़ा हुआ है. आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद उन्हें 25 मार्च 2022 को निलंबित कर दिया गया था. प्रशासन की ओर से 20 अप्रैल 2022 को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही उन्हें चार्जशीट दे दी गई थी, लेकिन सस्पेंशन अवधि बढ़ाने का आधिकारिक आदेश लगभग डेढ़ साल बाद 28 अगस्त 2023 को जारी किया गया. 


कर्मचारी ने इस लंबे विलंब को नियम विरुद्ध बताते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी, जिस पर सिंगल बेंच ने निलंबन व एक्सटेंशन आदेश खारिज कर बहाली का फैसला सुनाया था.


राज्य शासन द्वारा सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी गई. शासन की अपील पर सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1966 के नियम 9 का हवाला दिया. 


अदालत ने स्पष्ट किया कि 90 दिनों की समय सीमा को इस तरह से कड़ाई से लागू करने पर विभागीय नियमों के मूल प्रावधानों का औचित्य ही समाप्त हो जाएगा, इसलिए चार्जशीट तय समय में मिलने पर स्वतः बहाली का नियम लागू नहीं होगा.


कानूनी स्थिति साफ करने के साथ ही हाईकोर्ट ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित रखकर नहीं छोड़ा जा सकता. 


डिवीजन बेंच ने संबंधित सक्षम प्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निलंबन जारी रखने की आवश्यकता की निष्पक्ष और नए सिरे से समीक्षा करें, ताकि यदि जरूरत न हो तो कर्मचारी को किसी गैर-संवेदनशील पद पर पदस्थ कर काम पर वापस लिया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

4 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

4 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

9 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

10 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

10 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP