गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है'- पी. चिदंबरम

C

CG Khabar

16 अग. 2026, 06:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

पी चिदंबरम
पी चिदंबरम

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से 'दिमागी नक्सलियों' के खिलाफ चेतावनी दिए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने उन पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है!"


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में देशवासियों से 'दिमागी नक्सलियों' को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने का आह्वान किया था. 

विज्ञापन


पीएम ने कहा था कि सरकार ने जंगलों से सशस्त्र नक्सलवाद को लगभग समाप्त कर दिया है, लेकिन इसकी विचारधारा का समर्थन करने वाले लोग अब भी व्यवस्था में पैठ बनाकर नीतियों को प्रभावित करने और अराजकता फैलाने की ताक में हैं. 


उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से माओवादी मानसिकता वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों और सरकारी समितियों में सलाहकार के रूप में जगह बनाकर जन नीतियों को प्रभावित किया था.


पीएम मोदी के इसी बयान पर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने प्रतिक्रिया व्यक्त की. 


अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया था कि नक्सली हिंसा ने दशकों तक लाखों युवाओं के भविष्य और सपनों को तबाह किया और इसमें 3,500 से अधिक सुरक्षाकर्मी शहीद हुए. 


उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करना अपनी प्राथमिकता बनाया, जिसके चलते आज जिन इलाकों में गोलियां गूंजती थीं, वहां विकास का तिरंगा लहरा रहा है

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

40 मिनट पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

7 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

7 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

8 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

9 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP