शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

हैदराबाद: शादी टूटने से नाराज HIV+ युवक ने मंगेतर को लगाया संक्रमित खून का इंजेक्शन

C

CG Khabar

15 मार्च 2026, 03:10 PM 1 मिनट में पढ़ें 11

HIV positive
HIV positive

हैदराबाद । डेस्क: हैदराबाद के पोचारम आईटी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी टूटने से नाराज होकर अपनी पूर्व मंगेतर को एचआईवी संक्रमित कर दिया. दरअसल, 22 वर्षीय युवती और आरोपी युवक की शादी तय हुई थी, लेकिन जब युवती के परिवार को पता चला कि युवक और उसके माता-पिता दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो उन्होंने अपनी बेटी की सुरक्षा को देखते हुए रिश्ता तोड़ दिया.


पुलिस के अनुसार, युवक इस फैसले को स्वीकार नहीं कर पाया और प्रतिशोध की भावना से उसने 11 मार्च को युवती को बहाने से अपने घर बुलाया. वहाँ उसने किसी तरह अपना संक्रमित खून युवती के शरीर में इंजेक्ट कर दिया. 

विज्ञापन


युवती की तबीयत बिगड़ने और जांच में रिपोर्ट 'पॉजिटिव' आने के बाद इस भयावह कृत्य का खुलासा हुआ. 


युवती के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल युवती अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य संभावित लोगों की तलाश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

4 घंटे पहले

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
देश-विदेश

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

5 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

5 घंटे पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

5 घंटे पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

6 घंटे पहले

नेतन्याहू-ट्रंप
देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल के बीच अब सैन्य मदद नहीं, रक्षा तकनीक की होगी नई डील

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP