गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

मेक्सिको में भीषण ट्रेन हादसा, 13 की मौत, 98 घायल

C

CG Khabar

29 दिस. 2025, 10:01 AM 1 मिनट में पढ़ें 12

 मेक्सिको रेल दुर्घटना
मेक्सिको रेल दुर्घटना

मेक्सिको सिटी । डेस्क: मेक्सिको के ओआक्साका प्रांत में रविवार देर रात एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 98 यात्री घायल हो गए. हादसा ओआक्साका के निजांदा इलाके में हुआ, जब यात्रियों के अनुसार यात्री ट्रेन अचानक नियंत्रण खोकर पटरी से उतर गई. दुर्घटना के बाद ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.


जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में 9 क्रू सदस्यों समेत कुल करीब 250 लोग सवार थे. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को माटियास रोमेरो तथा सालिना क्रूज़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों में से 36 को भर्ती किया गया है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन


इस हादसे पर मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाउम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने आश्वासन दिया कि घायलों को हर संभव सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी.


फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है और अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

37 मिनट पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

7 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

7 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

7 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

9 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP