मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

इज़राइल-लेबनान के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता

C

CG Khabar

26 जून 2026, 06:49 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

इज़राइल-लेबनान समझौता
इज़राइल-लेबनान समझौता

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के वाशिंगटन में चल रही पांचवें दौर की राजनयिक वार्ता के बाद इज़राइल और लेबनान ने एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ यह समझौता दशकों बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है. 


इस अहम समझौते के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ इज़राइल और लेबनान के राजदूत भी मौजूद रहे.

विज्ञापन


समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे एक 'कठिन लेकिन आवश्यक यात्रा की शुरुआत' बताया. उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है और आगे का सफर काफी लंबा है. 


हालांकि, इस ऐतिहासिक सहमति तक पहुँचना आसान नहीं था, क्योंकि कुछ ही दिन पहले तक दोनों पक्षों के बीच मतभेदों के कारण बातचीत के पटरी से उतरने की आशंका जताई जा रही थी.


इस त्रिपक्षीय समझौते के तहत एक अमेरिकी समर्थित प्रस्ताव पर चर्चा हुई है, जिसके अनुसार इज़राइली सेना अपने कब्जे वाले कुछ क्षेत्रों को लेबनानी सेना को सौंपेगी. 


बातचीत के दौरान लेबनान की मुख्य मांग अपनी जमीन से इज़राइली बलों की पूरी वापसी की थी, जबकि इज़राइल का रुख था कि वह सेना तभी हटाएगा जब हिज़्बुल्लाह का पूरी तरह से निरस्त्रीकरण किया जाएगा और सीमा पर उसकी सैन्य उपस्थिति दोबारा न बनने की गारंटी मिलेगी.


गौरतलब रहे कि लेबनान और इज़राइल के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन अप्रैल में अमेरिकी दबाव के बाद दोनों देशों ने वाशिंगटन में सीधी बातचीत शुरू की थी. 


हाल ही में दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी थी, जिसके बाद इस ऐतिहासिक समझौते का मार्ग प्रशस्त हुआ. विशेषज्ञ इसे व्यापक और दीर्घकालिक क्षेत्रीय शांति के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद का प्रस्ताव

4 घंटे पहले

फ्रांस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: विरोध प्रदर्शनों के बीच 1.6% बढ़ा न्यूनतम वेतन, 1 दिसंबर से लागू होगी नई दर

7 घंटे पहले

गाज़ा में विनाश
देश-विदेश

ब्रिटेन संसद से 1 लाख लोगों ने की गाजा युद्ध में यूके की भूमिका की जांच की मांग

7 घंटे पहले

सोना- चीन खरीद रहा है सोना
देश-विदेश

चीन में चमका सोना: गिरते दामों के बीच केंद्रीय बैंक और युवा ग्राहकों की बढ़ी खरीदारी

7 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

ईरान युद्ध रोकने ट्रंप का दांव: चीन-रूस संग बैठक की तैयारी

8 घंटे पहले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP