शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बिजली दरों में बढ़ोतरी: कांग्रेस 17 जून को करेगी घेराव

C

CG Khabar

16 जून 2026, 02:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

दीपक बैज
दीपक बैज

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर आम जनता को महंगे बिजली बिलों के बोझ तले दबाने का आरोप लगाते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. 


छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) द्वारा बिजली दरों में औसतन 6.23 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के बाद विपक्ष आक्रामक रुख अपना रहा है. यह नई दरें 1 जुलाई से लागू होने जा रही हैं, जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए आगामी रणनीति की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 17 जून को राज्य के सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव करेगी. 


इसके बाद 18 जून को जिला स्तर पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी. वहीं, जुलाई के पहले सप्ताह में पार्टी एक व्यापक जन-अभियान चलाएगी, जिसके तहत घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटाने की मांग से जुड़े आवेदन भरवाए जाएंगे.


दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिसंबर 2023 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकार ने अब तक पांच बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं. उन्होंने दावा किया कि सरकार पहले ही बिजली बिलों पर 12 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लगा चुकी है, जिससे कुल मिलाकर बिजली दरों में 31.23 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. 


पूर्ववर्ती सरकार से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में बिजली दरों में केवल दो पैसे की मामूली वृद्धि की गई थी और 400 यूनिट तक 'हाफ बिजली बिल योजना' का लाभ भी दिया गया था. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बढ़ती महंगाई और भारी-भरकम बिजली बिलों से जूझ रही जनता को राहत देने में साय सरकार पूरी तरह विफल रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

18 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

18 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

18 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP