सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

देश में सबसे ज्यादा आंगनवाड़ी छत्तीसगढ़ में- मंत्री

C

CG Khabar

26 जुल. 2025, 01:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

सावित्री देवी
सावित्री देवी

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री देवी ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि देश भर में अब तक 14,599 आंगनवाड़ी केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है. 


उन्होंने लोकसभा में बताया सबसे अधिक आंगनवाड़ी सह क्रेचेस छत्तीसगढ़ (1,500), मेघालय (1,238), तेलंगाना (1,033), झारखंड (1,024), ओडिशा (1,000), मणिपुर (702) और तमिलनाडु (600) में स्थापित किये गये हैं.

विज्ञापन


इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और संरक्षित वातावरण में पूर्णकालिक देखभाल प्रदान करना है, ताकि उनकी भलाई सुनिश्चित हो और महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी को बढ़ावा मिले.


आंगनवाड़ी सह क्रेचेस पहल के तहत बच्चों (6 महीने से 6 वर्ष की आयु) के लिए गुणवत्तापूर्ण क्रेचेस सुविधायें, पोषण सहायता, स्वास्थ्य देखभाल, संज्ञानात्मक विकास, विकास निगरानी और टीकाकरण जैसी सेवायें प्रदान की जा रही हैं. 


पालना योजना के तहत ये सुविधायें सभी माताओं को उपलब्ध हैं, चाहे उनकी रोजगार स्थिति कुछ भी हो.


मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 तक में पालना योजना के तहत कुल 17,000 आंगनवाड़ी सह क्रेचेस स्थापित करने का लक्ष्य है. विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर अब तक 14,599 आंगनवाड़ी सह क्रेचेस को मंजूरी दी गई है. राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन इस योजना के कार्यान्वयन के लिए अपनी हिस्सेदारी भी प्रदान करते हैं.


मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र विश्व के सबसे बड़े बाल देखभाल संस्थान हैं, जो बच्चों को आवश्यक देखभाल और सहायता प्रदान करने के लिये समर्पित हैं.


यह पहल अंतिम छोर तक बाल देखभाल सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

4 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

7 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

7 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

8 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

12 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP