गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

हाई कोर्ट: बिना आधार के स्कूल जन्मतिथि मान्य नहीं, पॉक्सो आरोपी बरी

C

CG Khabar

31 अग. 2026, 02:46 PM 3 मिनट में पढ़ें 29

POCSO अधिनियम
POCSO अधिनियम

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पॉक्सो (POCSO) कानून से जुड़े एक बेहद महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल स्कूल के दाखिला-खारिज रजिस्टर में लिखी जन्मतिथि के आधार पर पीड़ित की उम्र को अंतिम या प्रामाणिक नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने कहा कि यदि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहता है कि वह जन्मतिथि किस दस्तावेज या स्रोत के आधार पर दर्ज की गई थी, तो उसकी साक्ष्य मूल्य कम हो जाता है.


मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत द्वारा आरोपी को दी गई सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया तथा उसे सभी आरोपों से बाइज्जत बरी करने का आदेश दिया.

विज्ञापन


क्या था पूरा मामला?


मामले में अभियोजन का आरोप था कि अभियुक्त नाबालिग पीड़िता को अपने साथ ले गया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. निचली अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363, 366 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी. आरोपी ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.


हाई कोर्ट में कैसे पलटा मामला?


अपील पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सबसे पहले यह देखा कि क्या घटना के वक्त पीड़िता वास्तव में 18 वर्ष से कम आयु की थी. अभियोजन ने उसकी उम्र साबित करने के लिए दाखिला-खारिज रजिस्टर और कक्षा 8वीं की अंकसूची में दर्ज जन्मतिथि (जुलाई 2005) पर भरोसा जताया था.


हालांकि, जिरह के दौरान स्कूल के सहायक शिक्षक ने स्वीकार किया कि उसने वह प्रविष्टि खुद नहीं की थी और न ही उसे यह पता था कि यह जन्मतिथि किस आधार या दस्तावेज को देखकर दर्ज की गई थी. 


इसके अलावा, पीड़िता के माता-पिता भी उसकी सटीक जन्मतिथि बताने में असमर्थ रहे और उन्होंने केवल अनुमान से उसकी उम्र लगभग 14 वर्ष बताई थी. अभियोजन पक्ष कोई जन्म प्रमाण पत्र या अन्य प्राथमिक विश्वसनीय दस्तावेज पेश नहीं कर सका.


उच्चतम न्यायालय के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि किसी दस्तावेज का केवल अदालत में पेश हो जाना ही उसमें लिखी हर बात की सत्यता को साबित नहीं कर देता. जब तक स्कूल रिकॉर्ड का मूल स्रोत प्रामाणिक न हो, उसकी साख कमजोर बनी रहती है.


चिकित्सकीय साक्ष्य और गवाही में खामियां


अदालत ने मेडिकल और फॉरेंसिक (FSL) रिपोर्ट का भी विश्लेषण किया. पीड़िता के शरीर या गुप्त अंगों पर किसी तरह की बाहरी या आंतरिक चोट नहीं पाई गई और FSL रिपोर्ट में भी कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले. कोर्ट ने कहा कि हालांकि नकारात्मक फॉरेंसिक रिपोर्ट अकेले बेगुनाही का सबूत नहीं होती, लेकिन अन्य परिस्थितियों के साथ मिलकर यह अभियोजन के दावों पर सवाल खड़े करती है.


पीड़िता के बयानों का आकलन करते हुए अदालत ने माना कि यौन अपराधों के मामलों में पीड़िता की अकेली गवाही पर भी सजा दी जा सकती है, बशर्ते वह पूरी तरह विश्वसनीय और अडिग हो. लेकिन इस मामले में बयानों के विरोधाभास और परिस्थितियों को देखते हुए गवाही को पूरी तरह से संदेह से परे नहीं पाया गया.


खंडपीठ ने निष्कर्ष निकाला कि अभियोजन पक्ष पीड़िता की उम्र और आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह असफल रहा है, जिसके चलते आरोपी को संदेह का लाभ (Benefit of Doubt) मिलना अनिवार्य है. हाई कोर्ट ने आरोपी की सजा रद्द करते हुए उसे तत्काल जेल से रिहा करने के निर्देश दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

4 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

4 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

20 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP