रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 23 से 26 तक झमाझम बारिश

H

Hupendra Sharma

22 जुल. 2025, 07:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

बारिश
बारिश

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के जिलों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की गतिविधि में और वृद्धि होने की संभावना जताई है.


23 से 26 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश भर में तेज बारिश हो सकती है. खासकर बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होगी.

विज्ञापन


वहीं आज रायगढ़, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर सहित राज्य के 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली भी गिर सकती है.


दरअसल, 24 जुलाई के आस-पास उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके असर से पूरे प्रदेश में बारिश होगी.


इस बीच एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं.


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 23 जुलाई से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश में तेजी आ सकती है.


23 से 26 जुलाई के बीच दुर्ग संभाग सहित प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.


तापमान की बात करें तो सोमवार को सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया.

अब तक 437.1 मिमी बारिश

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 446.1 मिमी औसत बारिश हो चुकी है.


बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 739.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. बेमेतरा जिले में सबसे कम 240.8 मिमी बारिश हुई है.


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. एक दो जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई है. 


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

13 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

13 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP