शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

H

Hupendra Sharma

25 जुल. 2025, 07:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

बारिश
बारिश

रायपुर | संवाददाताः मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश व गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है. 


मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बलरामपुर, जशपुर, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर शामिल हैं.

विज्ञापन


वहीं बस्तर, दंतेवाड़ा कोरिया, राजनांदगांव, रायगढ़ समेत 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है.


इसी तरह रायपुर, महासमुंद, बेमेतरा, दुर्ग समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है. जो अगले 24 घंटों में और प्रबल हो सकता है.


इसके असर से दो दिनों यानी 25 और 26 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है.


एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है.


प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ में रहने की आशंका जताई है. 


अलगे 24 घंटों के भीतर बलरामपुर, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव और बीजापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है.


इसके साथ ही 26 जुलाई शनिवार को राजनांदगांव और मोहला मानपुर क्षेत्र में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक गर्म दुर्ग रहा. यहां का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया.


वहीं न्यूनतम तापमान भी प्रदेश में सबसे कम दुर्ग जिले का ही रहा. यहां न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ.


बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक बम्हनीडीह में 17 सेमी, अकलतरा में 14 सेमी, घरघोड़ा में 13 सेमी, जांजगीर व बिलासपुर में 12 सेमी, पेंड्रा व लोरमी में 11 सेमी तथा नवागढ़, भोथिया, चांपा, बोदरी व मनेंद्रगढ़ में 10 सेमी बारिश हुई. अन्य स्थानों में बारिश का आंकड़ा दहाई की संख्या तक नहीं पहुंचा. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

9 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

9 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

10 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP