मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कांवड़ में लादकर अस्पताल ले जाने को मजबूर गांववाले

छत्तीसगढ़ के छुहीपहाड. गांव में कांवड़ में लादकर अस्पताल ले जाने को मजबूर गांववाले

C

CG Khabar

23 फ़र. 2025, 10:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

इलाज के लिए कांवड़ में लादकर अस्पताल ले जाते ग्रामीण
इलाज के लिए कांवड़ में लादकर अस्पताल ले जाते ग्रामीण

रायगढ़ | संवाददाताः रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 140 किमी. दूर छुहीपहाड़ गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांवड़ पर बैठाकर एक मरीज को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है. 


छुहीपहाड़ गांव धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के क्रिंधा पंचायत में आता है. कहा जा रहा है कि गांव पहाड़ी पर लगभग 350 से 400 फीट की उंचाई पर स्थित है. 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोरवा जाति के चमरू राम कोरवा की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाना जरूरी था लेकिन कोई सुविधा नहीं होने के कारण कांवड़ पर बैठाया गया.


ग्रामीणों ने बताया कि छुहीपहाड़ बस्ती से क्रिंधा अस्पताल 7-8 किमी दूर है. यहां 200 से 250 परिवार रहते हैं. यहां इसी तरह से मरीजों को कांवड़ में लादकर नीचे उतारा जाता है. 


इस गांव में सड़क और बिजली जैसी कोई सुविधाएं नहीं हैं. यहां वाहन नहीं पहुंच सकता.


बताया जा रहा है कि यहां 2010 में जिन लोगों के पास राशनकार्ड था उनके घरों में सोलर पैनल लगाया गया था और, उनके घरों में सोलर लाइट की सुविधा दी गई. 


आज यह हालत है कि, कई घरों की सोलर लाइट खराब हो चुकी है. लोग चिमनी या लालटेन के सहारे रहते हैं. यहां एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन है जिसमें बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ती है.


धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया का कहना है कि ये लोग पहाड़ से नीचे आकर रहने के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि नीचे की जगह पर सभी सुविधाएं मौजूद हैं. 


इस मामले में एसडीएम धनराज मरकाम ने कहा कि जल्द ही गांव का निरीक्षण किया जाएगा और समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

8 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP