सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

HC: पुलिस विभाग द्वारा दिल्ली की कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश रद्द

C

CG Khabar

10 अक्टू. 2026, 01:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: प्राकृतिक न्याय के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य पुलिस विभाग द्वारा दिल्ली स्थित 'एप्लाइड कम्युनिकेशंस एंड कंट्रोल्स' कंपनी पर लगाए गए ब्लैकलिस्टिंग के आदेश को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि ब्लैकलिस्ट करने जैसी सख्त कार्रवाई से पहले संबंधित संस्थान को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाना अनिवार्य था. 


अदालत ने टिप्पणी की कि पूर्व में दिया गया केवल सुधार पत्र कानूनन 'कारण बताओ नोटिस' का स्थान नहीं ले सकता.

विज्ञापन


अदालत ने निरस्त किए गए ब्लैकलिस्टिंग आदेश को ही कारण बताओ नोटिस मानते हुए कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 30 दिनों के भीतर पुलिस विभाग के समक्ष अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत करे. 

कंपनी का पक्ष मिलने के बाद विभाग कानून के अनुसार आगे का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा. साथ ही, हाई कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि इस निर्णय से दोनों पक्षों के बीच चल रहे बकाया राशि और निर्माण की गुणवत्ता से जुड़े विवाद समाप्त नहीं होंगे और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत ही निपटाया जाएगा.


यह पूरा मामला पुलिस विभाग द्वारा कंपनी को दिए गए 33 संचार टावरों के निर्माण अनुबंध से जुड़ा है. कंपनी के प्रोपराइटर शिव कुमार शर्मा का कहना है कि उन्होंने समय पर काम पूरा कर लिया था, लेकिन विभाग ने केवल 13 टावरों का भुगतान किया. 


वहीं पुलिस विभाग का आरोप है कि शेष 20 टावर निविदा की शर्तों और तय मानकों के अनुरूप नहीं बनाए गए थे. 


विभाग ने 26 फरवरी 2026 को पत्र भेजकर 15 मार्च तक कमियां दूर न करने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी थी और बाद में 16 जून 2026 को कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया था. वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच बकाया भुगतान का यह विवाद मध्यस्थता (Arbitration) की कानूनी प्रक्रिया के अधीन विचाराधीन है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

5 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

6 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

11 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

13 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

16 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP