शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

HC: सरकारी विभागों के लिए भी कानून बराबर, देरी पर पोक्सो अपील खारिज

C

CG Khabar

24 जून 2026, 01:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में साफ कर दिया है कि सरकारी विभाग कानूनी समय-सीमा में ढिलाई को अपना अधिकार नहीं मान सकते. कोर्ट ने पोक्सो (POCSO) मामले में आरोपी के बरी होने के खिलाफ अपील दायर करने में राज्य सरकार द्वारा की गई 98 दिनों की देरी को माफ करने से साफ इनकार कर दिया है. 


मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने कोटा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी के माध्यम से दायर छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका को खारिज कर दिया.

विज्ञापन


राज्य सरकार ने दलील दी थी कि विभागीय औपचारिकताओं और फाइलों को एक टेबल से दूसरे टेबल तक पहुंचने में समय लगा, जिसके कारण यह देरी हुई. सरकार का कहना था कि यह देरी जानबूझकर नहीं की गई थी. 


हालांकि, अदालत ने इस प्रशासनिक बहाने को पूरी तरह से खारिज कर दिया. खंडपीठ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी विभाग 98 दिनों की इस देरी की कोई ठोस और संतोषजनक वजह बताने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं. 


सिर्फ विभागों के बीच फाइलों का घूमना देरी को माफ करने का वैध आधार नहीं हो सकता.


सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकारी निकायों के लिए कोई अलग या विशेष समय-सीमा नहीं होती है. 


प्रशासनिक अक्षमता या लालफीताशाही को कानूनन स्वीकार्य बहाना नहीं माना जा सकता. अदालतें सिर्फ इसलिए किसी की देरी को माफ नहीं कर सकतीं क्योंकि अपीलकर्ता खुद सरकार है. 


अदालत ने अंत में यह बड़ा सिद्धांत तय किया कि सरकारी विभागों की यह विशेष जिम्मेदारी है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ करें. समय-सीमा में छूट पाना कोई अधिकार या विशेषाधिकार नहीं है, क्योंकि कानून सभी के लिए बराबर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

एक दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP