सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

HC: पत्नी की आय और शपथ पत्र पर पति को जिरह करने का पूरा हक

C

CG Khabar

03 सित. 2026, 02:38 AM 3 मिनट में पढ़ें 17

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) के मामलों में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए साफ किया है कि पत्नी द्वारा अदालत में दिए गए आय के शपथ पत्र और उसकी कमाई के जरियों पर पति को सवाल उठाने और जिरह करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए. अदालत ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार तभी सुनिश्चित हो सकता है जब दोनों पक्षों को एक-दूसरे के दावों की जांच करने का समान मौका मिले. 


इसके साथ ही अदालत ने यह भी रेखांकित किया कि पत्नी को भी पति की वास्तविक आय जानने और उसके शपथ पत्र पर सवाल पूछने का उतना ही कानूनी अधिकार है.

विज्ञापन


यह मामला दुर्ग फैमिली कोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें भरण-पोषण की सुनवाई के दौरान पति को उसकी पत्नी के आय संबंधी शपथ पत्र और वित्तीय स्रोतों पर सवाल पूछने से रोक दिया गया था. 

रायपुर निवासी महिला ने दुर्ग कोर्ट में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 144 के तहत गुजारा भत्ते की अर्जी दाखिल की थी और सुप्रीम कोर्ट के 'रजनेश बनाम नेहा' मामले के दिशानिर्देशों के तहत अपनी संपत्ति व आय का ब्योरा दिया था.


सुनवाई के दौरान जब पति के वकील ने पत्नी से उसकी कमाई को लेकर प्रतिपरीक्षण शुरू किया, तो निचली अदालत ने 3 अगस्त 2026 को इन सवालों पर रोक लगा दी.


फैमिली कोर्ट के इस फैसले से अपना पक्ष कमजोर होने की आशंका जताते हुए पति ने हाईकोर्ट का रुख किया. जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकल पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दुर्ग फैमिली कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया. 


हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि आगामी 11 सितंबर की सुनवाई में पति को पत्नी के शपथ पत्र पर सवाल पूछने की अनुमति दी जाए. अदालत ने यह भी हिदायत दी कि प्रक्रिया को बेवजह लंबा खींचने और समय बर्बाद करने से बचा जाए तथा कोशिश की जाए कि उसी दिन गवाही पूरी हो सके. 


हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को इस फैसले की प्रति संबंधित जज को भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में कानूनी बचाव के अधिकार का हनन न हो.


गौरतलब है कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद अब पुरानी सीआरपीसी की धारा 125 का स्थान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 144 ने ले लिया है. इसके तहत पर्याप्त साधन होने के बावजूद पत्नी, नाबालिग बच्चों या असमर्थ माता-पिता का भरण-पोषण न करने वाले व्यक्ति को अदालत प्रतिमाह निश्चित राशि या अंतरिम राहत देने का आदेश दे सकती है. 


हाईकोर्ट के इस निर्णय से अब भरण-पोषण से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की वास्तविक वित्तीय स्थिति को पारदर्शी तरीके से सामने लाने में मदद मिलेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

14 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

29 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP