गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

HC: कर्मचारियों पर छोटी कार्रवाई से पहले भी पक्ष सुनना अनिवार्य, रद्द किया गया दंड आदेश

C

CG Khabar

26 सित. 2026, 02:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी शासकीय कर्मचारी के विरुद्ध कोई छोटी या मामूली पेनल्टी (लघु शास्ति) भी प्रस्तावित की जाती है, तो उसे दंड देने से पहले अपना पक्ष रखने का उचित अवसर देना अनिवार्य है. जस्टिस विभु दत्त गुरु की एकल पीठ ने 23 सितंबर को इस संबंध में फैसला सुनाते हुए कोरबा के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में पदस्थ एक सहायक ड्राफ्ट्समैन पर लगाए गए दंड को रद्द कर दिया.


मामला कोरबा में पदस्थ महिला कर्मचारी से जुड़ा है, जिन पर 10 जून को एक समीक्षा बैठक के दौरान गलत जानकारी प्रस्तुत करने का आरोप था. इसके आधार पर प्रशासन ने 11 जून को बिना कोई लिखित नोटिस दिए या स्पष्टीकरण का मौका दिए उनकी एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोक (बिना संचयी प्रभाव के) दी थी. 

विज्ञापन


कर्मचारी ने तर्क दिया कि उन्होंने यह जानकारी मैदानी अधिकारियों द्वारा दी गई सामग्री के आधार पर दी थी और उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं मिला.


अदालत ने सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि 'छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1966' के नियम 16(1)(a) के तहत किसी भी कर्मचारी को प्रस्तावित कार्रवाई की लिखित सूचना देना और उससे जवाब मांगना अनिवार्य प्रक्रिया है. केवल कार्रवाई 'मामूली' होने के आधार पर इस वैधानिक नियम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. 


अदालत ने शासन के उस तर्क को भी खारिज कर दिया कि बाद में दिए गए आवेदन से इस प्रक्रियात्मक त्रुटि को ठीक माना जाए. हाईकोर्ट ने 11 जून के पेनल्टी आदेश को पूरी तरह निरस्त कर दिया और कहा कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत अनिवार्य प्रक्रिया का पालन सजा देने से पहले होना चाहिए, न कि बाद में.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

एक घंटा पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP