मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

इच्छा मृत्यु पाने वाले पहले मरीज हरीश राणा का AIIMS में निधन

C

CG Khabar

24 मार्च 2026, 03:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

हरीश राणा
हरीश राणा

नई दिल्ली । डेस्क: भारत में 'पैसिव यूथेनेशिया' (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया. 31 वर्षीय हरीश साल 2013 से कोमा में थे और पिछले 13 वर्षों से बिस्तर पर ही जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे. 


सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हरीश के लिए पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी थी, जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद स्थित उनके आवास से एम्स के पचिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था. डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में उनके पोषण संबंधी लाइफ सपोर्ट को धीरे-धीरे हटाया गया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.

विज्ञापन


हरीश राणा 2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई के दौरान एक बालकनी से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. तब से वे कृत्रिम पोषण और कभी-कभी ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे जीवित थे. 


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने चिकित्सा बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर माना था कि उनके ठीक होने की कोई गुंजाइश नहीं है और इलाज जारी रखना केवल उनके जैविक अस्तित्व को खींचने जैसा है. 


कोर्ट ने कहा था कि गरिमा के साथ मरना एक मौलिक अधिकार है. हरीश के पिता अशोक राणा ने फैसले के बाद कहा था कि यह कदम उनके बेटे की गरिमा को बहाल करेगा. इस मामले ने देश में इच्छामृत्यु और 'राइट टू डाई विद डिग्निटी' (गरिमा के साथ मरने का अधिकार) की कानूनी बहस को एक नया मोड़ दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

4 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

5 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

18 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP