गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

हरेली छत्तीसगढ़ में कृषि परंपरा की पहचान

H

Hupendra Sharma

24 जुल. 2025, 08:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

हरेली
हरेली

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में गुरुवार को हरेली का त्यौहार पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है. साल का पहला त्यौहार होने की वजह से लोगों में खासा उमंग देखा गया.


खेती-किसानी और पशुधन से जुड़ा हुआ पर्व होने के कारण ग्रामीण अंचलों में इसे हर्षोंल्लास से मनाया गया.

विज्ञापन


किसानों ने अपने कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना की. साथ ही बैलों को नहला धुलाकर विशेष व्यंजन लोंदी खिलाया गया.


इसके साथ ही घरों को नीम की डंडियों से सजाया गया. वहीं बच्चों ने गेड़ी का आनंद लिया. 


दरअसल, हरेली का त्योहार सावन माह की आमावस्या को मनाया जाता है. हरेली शब्द का अर्थ है हरियाली, जो धरती माता के श्रृंगार का प्रतीक है.


खेती किसानी की तैयारियों के बीच धरती माता के अभिवादन का यह त्यौहार है. छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार का विशिष्ट स्थान है.


इस त्यौहार से ही छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरूआत होती है. इसीलिए इसे छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार भी कहा जाता है.


कृषि उपकरणों की पूजा 

गुरुवार को हरेली त्यौहार को लेकर कृषकों में खासा उत्साह रहा. सुबह से किसान अपने कृषि उपकरणों को समेटने में लगे हुए थे.


सभी औजार जैसे रापा, कुदाली, टंगिया सहित हल की साफ-सफाई कर उसे घर के आंगन में तुलसी चौरा के पास सजाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना किए.


इसके बाद गुड़-चीला सहित कई प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग लगाया गया.


बैलों के साथ अन्य पशुओं को नहला धुलाकर उनकी भी पूजा की गई और उन्हें विशेष व्यंजन लोंदी खिलाया गया. ऐसी मान्यता है कि इससे पूरे वर्ष कृषि उपकरण एवं पशुधन स्वस्थ रहते हैं.


घर के मुख्य द्वारा पर नीम की डालियां सजाई गईं. वहीं घर के मुख्य दरवाजे पर लोहे की कील ठोंका गया. माना जाता है कि यह नीम की पत्ती और लोहे की कील घर परिवार की रक्षा करते हैं. 


बच्चों ने लिया गेड़ी का मजा

हरेली तिहार में गेड़ी चढ़ने की परंपरा है. ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी घरों में गेड़ी बनाया गया. बच्चों के साथ ही युवाओं ने भी गेड़ी का जमकर आनंद लिया.


कहा जाता है कि गेड़ी की परंपरा पुराने समय से है. बारिश के दिनों में कीचड़ से बचने के लिए इसे उपयोग में लाया जाता था, जो अब बच्चों के लिए खेल व आनंद का माध्यम बन गई है.


इस दौरान कई गांवों में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. साथ ही कई तरह के पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

5 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

5 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

21 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP