रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

खाड़ी युद्ध: छत्तीसगढ़ के तरबूज किसानों को करोड़ों का घाटा

C

CG Khabar

02 अप्रै. 2026, 03:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

तरबूज
तरबूज

रायपुर । संवाददाता: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सीधा असर अब छत्तीसगढ़ के खेतों तक पहुँच गया है. खाड़ी देशों को होने वाला तरबूज का निर्यात पूरी तरह ठप होने से राज्य के किसान अपनी फसल को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं. निर्यात रुकने और स्थानीय मंडियों में स्टॉक के अंबार के कारण किसानों को लगभग 300 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है.


गर्मी के मौसम में छत्तीसगढ़ के तरबूजों की खाड़ी देशों में भारी मांग रहती थी, जिन्हें मुंबई बंदरगाह के जरिए विदेश भेजा जाता था. हालांकि, युद्ध के चलते समुद्री मार्ग बंद होने से निर्यात का सिलसिला थम गया है. 

विज्ञापन


रायपुर के थोक सब्जी मंडी के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार, निर्यात रुकने से स्थानीय बाजार में तरबूज की भरमार हो गई है. जिस तरबूज की थोक कीमत पहले 20 से 25 रुपये प्रति किलो थी, वह अब गिरकर मात्र 7 से 8 रुपये रह गई है. 


खुदरा बाजार में भी कीमतें 40-50 रुपये से घटकर 15-20 रुपये प्रति किलो पर आ गई हैं.


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि महासमुंद, गरियाबंद, रायपुर और रायगढ़ के सारंगढ़ जैसे नदी तटीय इलाकों के किसानों के लिए तरबूज आय का मुख्य स्रोत है. 


प्रदेश में करीब 12,000 एकड़ में इसकी खेती होती है, जहाँ प्रति एकड़ 35 से 40 टन उत्पादन होता है. गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश से भी तरबूज की आवक बढ़ने से स्थानीय बाजार में मंदी और गहरा गई है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

एक घंटा पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

3 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

4 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

4 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP