रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

गुजरात: अब माता-पिता की मर्जी बिना शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं, बदलेंगे नियम

C

CG Khabar

20 फ़र. 2026, 03:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

शादी
शादी

गांधीनगर । डेस्क: गुजरात सरकार राज्य के विवाह पंजीकरण नियमों में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिससे अब प्रेम विवाह या जल्दबाजी में की गई शादियों को पंजीकृत करना आसान नहीं होगा. राज्य के मंत्री हर्ष संघवी द्वारा प्रस्तावित इस नए मसौदे के अनुसार, विवाह पंजीकरण प्रक्रिया में 'परिवार' की भूमिका को कानूनी मान्यता दी जा रही है. 


अब शादी के आवेदन के साथ दूल्हा-दुल्हन को एक घोषणापत्र देना होगा कि उनके माता-पिता को इस विवाह की जानकारी है या नहीं. आवेदन के 10 दिनों के भीतर सरकारी अधिकारी स्वयं फोन या मैसेज के जरिए अभिभावकों को सूचित करेंगे.

विज्ञापन


नए नियमों के तहत केवल आधार कार्ड ही नहीं, बल्कि शादी का निमंत्रण पत्र जमा करना भी अनिवार्य होगा. आवेदन के बाद सर्टिफिकेट मिलने में कम से कम 30 दिन का समय लगेगा और इस दौरान विवाह की तस्वीरें व गवाहों की पूरी जानकारी सरकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. 


हर्ष संघवी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अभिभावकों की भावनाओं और अधिकारों की रक्षा के लिए बनाई जा रही है, जिसमें आवेदन करते ही माता-पिता को व्हाट्सएप पर सूचना मिल जाएगी. 

हालांकि, इस नियम को लेकर निजता और कानूनी विशेषज्ञों की आपत्तियों को देखते हुए सरकार ने आम जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और राय मांगी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

2 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

2 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

2 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

7 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

9 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग
देश-विदेश

NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी के लिए उठी 1.34 लाख लोगों की आवाज, एलन मस्क का समर्थन

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP