शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

गुजरात: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी और प्रेमी की हत्या की

C

CG Khabar

15 मार्च 2026, 03:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

हत्या
हत्या

गांधीनगर । डेस्क: गुजरात के कच्छ जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने 'ऑनर किलिंग' को अंजाम देते हुए अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला नखत्राणा इलाके का है. पुलिस ने आरोपी पिता और उसके एक सहयोगी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती का छोटे अंगिया नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसका पिता कड़ा विरोध कर रहा था. विरोध के बावजूद जब प्रेमी जोड़ा 3 फरवरी को घर से भाग गया, तो आरोपी पिता ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची. 

विज्ञापन


उसने बड़ी चालाकी से फोन पर दोनों से मीठी बातें कीं और उन्हें मिलने के लिए राजी कर लिया. पिता के झांसे में आकर प्रेमी जोड़ा कोटड़ा और खंबाला के बीच एक सुनसान जगह पर उनसे मिलने पहुँचा, जहाँ आरोपी ने गला घोंटकर दोनों की हत्या कर दी.


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दोनों के शवों को पास के ही एक 100 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को भनक न लगे. 


खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए आरोपी ने थाने जाकर बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. 


हालांकि, पुलिस को उसकी बातों और बयानों में विरोधाभास नजर आया. लगभग 39 दिनों तक चली गहन जांच और कड़ी पूछताछ के बाद 13 मार्च को आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने कुएं से शव बरामद कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

16 मिनट पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

43 मिनट पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

48 मिनट पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

एक घंटा पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

एक घंटा पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट की अभिषेक बनर्जी को सख्त नसीहत- जजों पर टिप्पणी अनुचि

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP