शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

उत्तराखंड की पहाड़ियों में कम हो रही है हरियाली

उत्तराखंड की पहाड़ियों में कम हो रही है हरियाली, उपग्रहों ने दी चेतावनी

C

CG Khabar

09 फ़र. 2026, 01:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

उत्तराखंड वनस्पति
उत्तराखंड वनस्पति

नैनीताल । डेस्क: उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों पर अब जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण का काला साया मंडराने लगा है. नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIES) के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाले अध्ययन में खुलासा किया है कि पिछले दो दशकों (2001 से 2022) में राज्य के वनस्पति क्षेत्र यानी हरियाली में भारी गिरावट आई है. 


उपग्रहों से मिले डेटा के आधार पर की गई इस रिसर्च ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसका बुरा असर न केवल पहाड़ों पर, बल्कि नदियों के निचले इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों पर भी पड़ेगा.

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए 'गूगल अर्थ इंजन' और 'एनडीवीआई' (NDVI) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जो अंतरिक्ष से पौधों के स्वास्थ्य और उनकी सघनता की सटीक निगरानी करती हैं. 


अध्ययन में पाया गया कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई, शहरों का बढ़ता विस्तार और औद्योगिक प्रदूषण पहाड़ों की हरियाली को निगल रहे हैं. आंकड़ों से पता चला है कि मानसून के ठीक बाद पहाड़ सबसे हरे-भरे होते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम (प्री-मानसून) में यह हरियाली अपने न्यूनतम स्तर पर पहुँच जाती है.


डॉ. उमेश चंद्र दुमका के नेतृत्व में हुए इस शोध में यह भी सामने आया कि प्रदूषण हर जगह एक जैसा नहीं है, बल्कि कुछ खास इलाकों में यह वनस्पतियों को बहुत तेज़ी से नुकसान पहुँचा रहा है. 

इससे प्रकृति का पुराना संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे भविष्य में जैव विविधता और जल संकट जैसी आपदाएं और भी गंभीर हो सकती हैं. 


वैज्ञानिकों का मानना है कि उपग्रहों से मिलने वाली यह जानकारी एक 'प्रारंभिक चेतावनी' की तरह है, ताकि सरकार और समाज मिलकर उन इलाकों को बचाने पर ध्यान दे सकें जहाँ खतरा सबसे अधिक है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

10 घंटे पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

11 घंटे पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

12 घंटे पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

23 घंटे पहले

DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

एक दिन पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP