भारत को US AI का कठपुतली राज्य बना रही है सरकार- पवन खेड़ा
नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कड़ा प्रहार किया है. खेड़ा ने अमेरिका के एआई सलाहकार श्रीराम कृष्णन के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भारत जैसे सहयोगियों से अमेरिकी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर अपनाने का आग्रह किया था.
खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "अमेरिकी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, भारतीय डेटा. और हमें बदले में सिर्फ गलगोटिया मिलता है." उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार एआई क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और तकनीकी संप्रभुता के साथ समझौता कर रही है.
American AI infrastructure, Indian data. And all we get is Galgotia.
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 19, 2026
Sriram Krishnan, Senior White House Policy Advisor on Artificial Intelligence, openly speaks about positioning India as a puppet state in the AI ecosystem. But the so-called “Digital India” government chose… https://t.co/EkRIZMah11
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि व्हाइट हाउस के नीति सलाहकार श्रीराम कृष्णन खुलेआम भारत को एआई पारिस्थितिकी तंत्र में एक "कठपुतली राज्य" के रूप में स्थापित करने की बात कर रहे हैं, लेकिन 'डिजिटल इंडिया' का दावा करने वाली सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है.
खेड़ा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पिछली चेतावनियों को याद दिलाते हुए कहा कि यदि भारत ने डेटा और डिजिटल व्यापार पर मजबूती से बातचीत नहीं की, तो वह "डेटा कॉलोनी" बनकर रह जाएगा.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि युद्धविराम से लेकर व्यापार और अब एआई तक, भारत को अमेरिका का "क्लाइंट स्टेट" बनाया जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री की कूटनीति अब और नहीं छिपा सकती.