सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

थैलेसीमिया का कारण माता-पिता के जीन भी हैं?

C

CG Khabar

13 जून 2026, 06:03 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

थैलेसीमिया
थैलेसीमिया

नई दिल्ली । डेस्क: थैलेसीमिया को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं, जैसे कि क्या यह बीमारी छूने से फैलती है या फिर इस बीमारी से पीड़ित मरीज का बचना नामुमकिन होता है? इसके साथ ही एक बड़ा डर यह भी होता है कि यदि माता-पिता दोनों ही थैलेसीमिया के वाहक (कैरियर) हैं, तो क्या उनके बच्चे को भी यह बीमारी होने का खतरा रहता है?


चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, थैलेसीमिया कोई छूत की बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर जेनेटिक (आनुवंशिक) रक्त विकार है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी बच्चों में ट्रांसफर होता है. इस बीमारी के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) का निर्माण सामान्य से बहुत कम हो जाता है, जिससे मरीज गंभीर एनीमिया का शिकार हो जाता है.

विज्ञापन


अक्सर देखा जाता है कि कई लोग थैलेसीमिया का जीन होने के बावजूद पूरी तरह सामान्य जिंदगी जीते हैं और उन्हें खुद भी इस बात का पता नहीं होता कि वे इसके वाहक हैं. समस्या तब गंभीर होती है जब माता-पिता दोनों ही इस बीमारी के कैरियर होते हैं. ऐसी स्थिति में बच्चे में 'थैलेसीमिया मेजर' होने का जोखिम बढ़ जाता है. 


डॉक्टरों के मुताबिक, जब दोनों पार्टनर थैलेसीमिया के वाहक होते हैं, तो गर्भधारण के दौरान ही बच्चा इस आनुवंशिक बीमारी की चपेट में आ सकता है. इसीलिए फैमिली प्लानिंग करने से पहले, विशेषकर जिन परिवारों में थैलेसीमिया का इतिहास रहा हो, ब्लड स्क्रीनिंग टेस्ट कराना बेहद जरूरी माना जाता है.


एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, यदि माता-पिता दोनों थैलेसीमिया के वाहक हैं, तो बच्चे के जन्म को लेकर तीन तरह की संभावनाएं बनती हैं. पहली संभावना यह है कि 25 प्रतिशत मामलों में बच्चा दोनों से ही दोषपूर्ण जीन हासिल करता है और 'थैलेसीमिया मेजर' के साथ पैदा होता है. दूसरी संभावना में, 50 प्रतिशत मामलों में बच्चा केवल एक ही असामान्य जीन प्राप्त करता है और अपने माता-पिता की तरह सिर्फ इस बीमारी का वाहक बनता है. वहीं तीसरी संभावना यह होती है कि 25 प्रतिशत मामलों में बच्चा दोनों सामान्य जीन प्राप्त करता है और पूरी तरह स्वस्थ पैदा होता है.


इसके अलावा, माता-पिता से मिलने वाले चार जीनों में से एक या अधिक के दोषपूर्ण होने पर 'अल्फा थैलेसीमिया' की स्थिति बनती है. जीन जितने ज्यादा प्रभावित होंगे, समस्या उतनी ही गंभीर होती जाती है. यदि केवल एक जीन दोषपूर्ण है, तो बच्चे में कोई लक्षण नहीं दिखते लेकिन वह आगे इस बीमारी को फैला सकता है. दो जीन खराब होने पर हल्के लक्षण दिखते हैं, जिसे 'अल्फा थैलेसीमिया माइनर' कहा जाता है. तीन जीन दोषपूर्ण होने पर लक्षण मध्यम से गंभीर हो जाते हैं, जिसे 'हीमोग्लोबिन एच डिजीज' कहते हैं. वहीं, चारों जीन खराब होने की स्थिति को 'अल्फा थैलेसीमिया मेजर' या 'हाइड्रोप्स फीटालिस' कहा जाता है.


इस बीमारी का समय पर पता लगाने के लिए एचपीएलसी (हाई पावर लिक्विड क्रोमैटोग्राफी) टेस्ट, कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC), डीएनए टेस्ट और हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस जैसे टेस्ट किए जाते हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि गर्भधारण करने की योजना बनाने से पहले ही ये जांचें करा लेनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, गर्भावस्था के 10 से 12वें सप्ताह के दौरान 'कोरियोनिक विलस सैंपलिंग' टेस्ट के जरिए भी यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि गर्भ में पल रहा बच्चा इस जेनेटिक बीमारी से प्रभावित है या नहीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जिमी टाटा- रतन टाटा के भाई
खबर खास

टाटा की विरासत पर 'पारिवारिक कब्जे' की आहट? जिमी टाटा ने नोएल के खिलाफ खोला मोर्चा

59 मिनट पहले

AI Generated Photo
खबर खास

कैंसर की 6 और मधुमेह समेत 14 जरूरी दवाओं की बिक्री बंद करने पर NPPA की मुहर

एक घंटा पहले

शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

2 दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP