गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

गाजा: बाजार सजे, लेकिन जेब खाली; भुखमरी की कगार पर लाखों

C

CG Khabar

05 अग. 2026, 06:39 PM 3 मिनट में पढ़ें 19

गाजा भुखमरी
गाजा भुखमरी

गाजा । डेस्क: गाजा सिटी से सामने आ रही तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं कि कैसे महीनों की नाकाबंदी और जारी युद्ध के बीच बाजारों में कुछ सामान वापस तो आ गया है, लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती इसे खरीदने के लिए पैसे जुटाने की है. गाजा की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और लाखों विस्थापित परिवारों के पास बुनियादी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए भी नकद राशि नहीं बची है.


गाजा सिटी के 'रिमाल मॉडल स्कूल' के एक छोटे से क्लासरूम में अपने सात बच्चों के साथ रह रहीं गदीर नसार की कहानी इस भयावह मानवीय त्रासदी को बयां करती है. युद्ध से पहले भी उनके पति के पास कोई स्थिर आय का जरिया नहीं था और वे दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थे, जहां कभी-कभी दिन भर में महज 7 से 10 शेकेल (लगभग 200 से 300 रुपये) ही कमा पाते थे. 

विज्ञापन


बच्चों का पेट पालने के लिए गदीर को अपनी शादी की अंगूठी और पति का फोन तक बेचना पड़ा. जब पैसे पूरी तरह खत्म हो गए, तो उन्होंने वस्तु विनिमय यानी सामान के बदले सामान का तरीका अपनाया. 


परिवार को ज्यादा दिनों तक खाना खिलाने के लिए उन्होंने एक किलो चावल के बदले चार किलो दाल ली. कई बार तो हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि बच्चों को केवल पानी में सब्जियों का पाउडर उबालकर पीना पड़ता है.


स्थानीय दुकानदारों का भी कहना है कि लोगों के खरीदने के पैटर्न में भारी बदलाव आया है. दुकानें जरूर सजी हैं, लेकिन परिवहन लागत और किल्लत के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं. 


दुकानदार लोगों को उधार देने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि पूरा गाजा ही इस वक्त तंगहाली से गुजर रहा है. जो लोग पहले किलो के हिसाब से सब्जियां खरीदते थे, वे अब गिनती के कुछ टुकड़े ही ले पा रहे हैं. मिठाइयों जैसी चीजें अब वहां के लोगों के लिए बहुत दूर का सपना बन चुकी हैं.


संयुक्त राष्ट्र और विश्व खाद्य कार्यक्रम के आंकड़ों के अनुसार, गाजा में खाद्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांक युद्ध-पूर्व के स्तर से 102 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है. 


आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बाजारों में सामान का दिखाई देना अर्थव्यवस्था के सुधरने का संकेत बिल्कुल नहीं है, क्योंकि लोगों की क्रय शक्ति पूरी तरह खत्म हो चुकी है. 


हजारों परिवारों ने अपनी नौकरियां और जमापूंजी खो दी है. गाजा की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जब तक दीर्घकालिक स्थिरता और नए रोजगार के अवसर पैदा नहीं होते, तब तक यह स्थिति और ज्यादा बिगड़ने की ही आशंका है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

53 मिनट पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

7 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

8 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

8 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

9 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP