गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

गढ़चिरौली मुठभेड़: अबूझमाड़ में 3 नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद

गढ़चिरौली मुठभेड़: अबूझमाड़ में 3 नक्सली ढेर, एक जवान मृत

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 07:43 AM 1 मिनट में पढ़ें 17

नक्सली
नक्सली

गढ़चिरौली । डेस्क: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं. इस साहसिक ऑपरेशन के दौरान गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 यूनिट के जवान दीपक चिन्न मदानी (38) गंभीर रूप से घायल होने के बाद शहीद हो गए.


भामरागढ़ तालुका के फोड़ेवाड़ा इलाके में 3 फरवरी से चल रहे इस अभियान में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली, जब घटनास्थल से एक महिला और एक पुरुष नक्सली के शव बरामद किए गए. इससे पहले गुरुवार को भी एक नक्सली मारा गया था. 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, जिनमें एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल शामिल है, जब्त किए हैं. मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की प्रक्रिया फिलहाल जारी है.


इस संघर्ष में एक अन्य जवान जोगा मदावी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. 


अबूझमाड़ का यह इलाका अपनी भौगोलिक दुर्गमता के लिए जाना जाता है, जिसे देखते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है ताकि छिपे हुए अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

4 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

4 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

9 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

10 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

10 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP