रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट, 4 की हालत की गंभीर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की प्रकाश इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट, घायल मजदूर

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2025, 07:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

जांजगीर-चांपा हादसा
जांजगीर-चांपा हादसा

जांजगीर-चांपा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट हुआ है. 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में ब्लास्ट होने से 13 मजदूर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए हैं.


इनमें से 4 की हालत गंभीर है. 3 मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है. घटना चांपा थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर दूसरी शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी ब्लास्ट के दौरान वे गर्म लावा की चपेट में आ गए. 


ब्लास्ट में ये मजदूर हुए घायल

घायल मजदूरों में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूजराम चंद्रा, प्रसन्नजीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृजकिशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति शामिल हैं.


इनमें अधिकांश मजदूर दूसरे राज्यों के हैं.


नारायणा अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बर्न यूनिट में डॉक्टर्स की विशेष निगरानी में सभी घायलों को रखा गया है. तीनों मरीज ICU में हैं.


सभी का इलाज किया जा रहा है. अभी और भी मरीज बढ़ने की संभावना है.


प्रकाश इंडस्ट्रीज पर उठा सवाल

स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने हादसे की वजह प्रकाश इंडस्ट्रीज की लापरवाही को बताया है.


साथ ही प्रकाश इंडस्ट्रीज पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कंपनी पर सवाल उठाए हैं.


वहीं SP विवेक शुक्ला ने बताया कि जांजगीर-चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में शनिवार शाम को फर्नेस में ब्लास्ट हुआ है.


हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. जांच के लिए इंडस्ट्रियल सेफ्टी और टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई गई.


जांच के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

30 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

49 मिनट पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP