रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

भ्रामक दावे करने वाली 8 फूड कंपनियों को FSSAI का नोटिस

C

CG Khabar

14 जून 2026, 08:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 29

fssai
fssai

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रविवार को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन करने के आरोप में आठ बड़े फूड बिजनेस ऑपरेटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नियामक का आरोप है कि ये कंपनियां अपने ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और विज्ञापनों में भ्रामक और लोकलुभावन दावों का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही हैं.


FSSAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की. जिन प्रमुख कंपनियों और ब्रांड्स को नोटिस जारी किया गया है, उनमें इमामी हेल्दी एंड टेस्टी (Emami Healthy & Tasty), हेल्थ एड, ट्रूवी, द हेल्दी फैक्ट्री, हेल्दी मास्टर, हेल्दी चॉइस, प्लान बी और न्यूहर्ब्स शामिल हैं.

विज्ञापन


इस कार्रवाई में कोलकाता स्थित इमामी ग्रुप की कुकिंग ऑयल शाखा 'इमामी हेल्दी एंड टेस्टी' का नाम भी शामिल है. नियामक का कहना है कि इसका ट्रेड नाम उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला है और FSSAI के नियमों के खिलाफ प्रतीत होता है. 


वहीं, 'प्लान बी' (Plan B) ब्रांड अपने उत्पादों को "प्लांट बेस्ड वेगन" (शाकाहारी) बताकर बेच रहा था, जबकि इसके पास FSSAI लाइसेंस में वेगन फूड एंडोर्समेंट की कोई पूर्व मंजूरी नहीं थी.


इसके अलावा, 'द हेल्दी फैक्ट्री' के "जीरो मैदा होल व्हीट ब्रेड" और "जीरो मैदा पिज्जा बेस" पर भी सवाल उठाए गए हैं, क्योंकि इनमें चक्की फ्रेश आटा और व्हीट ग्लूटेन जैसी चीजें शामिल हैं. 'न्यूहर्ब्स' को उसके "ट्रू विटामिन" प्रोडक्ट लाइन के लिए नोटिस मिला है, क्योंकि यह नाम FSSAI के नियमों के तहत परिभाषित या मान्यता प्राप्त नहीं है.


बच्चों और स्नैक्स सेगमेंट में काम करने वाले ब्रांड 'ट्रूवी' के "हेल्दी मिक्स वेजी चिप्स", "हेल्दी रागी चिप्स" और "हेल्दी मूंग दाल चिप्स" को भी निशाने पर लिया गया है. नियामक के अनुसार, अन्य कई सामग्रियां शामिल होने के बावजूद इन पर 'हेल्दी' होने का भ्रामक दावा किया गया. 


इसी तरह, 'हेल्दी मास्टर' की टैगलाइन "विज़न टू सर्व हेल्दी", 'हेल्दी चॉइस' के "हेल्दी फूड फॉर हेल्दी लाइफ पोहा" और 'हेल्थ एड' के ब्रांड नाम को भी उपभोक्ताओं को भ्रम में डालने वाला माना गया है. FSSAI ने कंपनियों से इस पर जवाब मांगा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

2 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

2 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

2 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

3 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP