गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

केरल के पूर्व DGP को 4 साल की जेल, ₹30.84 लाख का जुर्माना

C

CG Khabar

18 सित. 2026, 07:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

टॉमिन जे. थचनकरी
टॉमिन जे. थचनकरी

तिरुवनंतपुरम । डेस्क: केरल के कोट्टायम की विशेष सतर्कता अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के सालों पुराने मामले में केरल के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक टॉमिन जे. थचनकरी को दोषी करार देते हुए 4 साल के कारावास की सजा सुनाई है. विशेष न्यायाधीश के.वी. रजनीश ने सजा के ऐलान के साथ ही उन पर ₹30.84 लाख का भारी जुर्माना भी लगाया है. 


अदालत के इस फैसले के बाद पूर्व DGP को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है. थचनकरी अब इस फैसले के खिलाफ 30 दिनों के भीतर केरल उच्च न्यायालय में अपील दायर कर सकते हैं.

विज्ञापन


यह मामला साल 2003 से 2007 के बीच का है, जब थचनकरी डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर तैनात थे. सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (VACB) की जांच में सामने आया था कि उन्होंने अपनी आय के वैध और ज्ञात स्रोतों की तुलना में करीब 135 प्रतिशत अधिक यानी ₹64 लाख की अतिरिक्त संपत्ति हासिल की थी. 


इस शिकायत पर वीएसीबी ने वर्ष 2007 में मामला दर्ज किया था और लंबी जांच के बाद 2013 में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था.


मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व आईपीएस अधिकारी ने दलील दी थी कि विवादित संपत्तियां उन्हें माता-पिता से विरासत में मिली हैं, लेकिन अदालत ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया. 


इससे पहले थचनकरी ने मामले की दोबारा जांच के लिए केरल उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का रुख भी किया था, जहां से उनकी याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं. 


सजा सुनाए जाने से ठीक पहले थचनकरी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि दो दिन पहले उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी और उनकी तबियत ठीक नहीं है. हालांकि, अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सजा का ऐलान कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

4 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

4 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

5 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

6 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

6 घंटे पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP